यश धुल पूरे आईपीएल सीजन सिर्फ फोटो शूट करवाते रह गए - क्रिकट्रैकर हिंदी

यश धुल पूरे आईपीएल सीजन सिर्फ फोटो शूट करवाते रह गए

दिल्ली टीम ने नहीं दिया यश धुल को एक भी मौका।

Yash Dhull (Image Credit- Instagram)
Yash Dhull (Image Credit- Instagram)

यश धुल तो आपको याद होंगे, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। सभी को उम्मीद थी कि, दिल्ली के इस लोकल खिलाड़ी को आईपीएल में खेलना का मौका मिलेगा और वो दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से भी अपनी छाप छोड़ते हुए नजर आएंगे। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और पूरे सीजन डग आउट में बैठे रह गए।

दिल्ली ने किया यश धुल के साथ गलत, पूरे सीजन बेंच पर बैठे रह गए

टीम इंडिया को अंडर-19 वर्ल्ड कप जीताने के साथ-साथ यश धुल ने बल्लेबाजी में भी कमाल किया था, जिसके बाद उन्हें मौका मिलने की पूरी उम्मीद थी। लेकिन ये उम्मीद सिर्फ उम्मीद ही रह गई और धुल दिल्ली के मुकाबलों में पानी पिलाते ही रह गए।

किसी ने नहीं दिया इस खिलाड़ी को लेकर एक भी बयान

*दिल्ली टीम ने नहीं दिया यश धुल को एक भी मौका।
*कप्तान पंत ने सीजन में धुल के लिए बयान तक नहीं दिया।
*कई युवा खिलाड़ियों को दिया मौका, लेकिन यश को बैठाया बेंच पर।
*जिसके कारण यश धुल के आत्मविश्वास में आ सकती है कमी।

फोटो शूट कराता युवा कप्तान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash Dhull (@yashdhull22)

धुल के पिता ने किया था बड़ा खुलासा

दूसरी ओर यश धुल के पिता ने मेगा ऑक्शन के बाद एक बड़ा खुलासा किया था, जिसमें उन्होंनें बताया था कि यश दिल्ली कैपिटल्स टीम एकेडमी में अभ्यास करते हैं भरोसा था कि दिल्ली टीम मेगा ऑक्शन में जरूर उनके बेटे को खरीदेगी।

अंडर-19 के खिलाड़ियों के साथ हुआ गलत

वर्ल्ड कप जीतने वाले अंडर-19 के खिलाड़ियों को लाखों और करोड़ों में खरीदा था, लेकिन कई खिलाड़ियों 1-2 मौके मिले, तो कुछ अपनी बारी का इंतजार करते रह गए।

दिल्ली के लिए आखिरी मैच अहम

वहीं प्लेऑफ के लिए दिल्ली टीम के लिए उनका आखिरी लीग मैच बेहद अहम है, जो मुंबई के खिलाफ है और टीम को इसे हर हाल में जीतना होगा।

close whatsapp