IND vs AFG: दूसरे T20I मैच के दौरान कैसा रहेगा इंदौर का मौसम, जानिए weather अपडेट
इंदौर में मोहाली की तरह ठंड नहीं होगी। बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां अनुकूल होंगी।
अद्यतन - जनवरी 14, 2024 11:57 पूर्वाह्न

भारत और अफगानिस्तान 14 जनवरी, रविवार को 3 मैचों की सीरीज के दूसरे T20I में आमने-सामने होंगे। यह मैच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 11 जनवरी, गुरुवार को मोहाली में पहले टी20 मैच में 6 विकेट से आसान जीत दर्ज करने के बाद भारत अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है।
शिवम दुबे के ऑलराउंड प्रदर्शन के बदौलत भारत पहले T20I में जीतने में कामयाब रहा। उन्होंने 40 गेंदों में 60 रन बनाए और छक्के के साथ भारत के लिए मैच को खत्म किया। उन्होंने 2 ओवर का किफायती स्पैल डाला जिसमें उन्होंने सिर्फ 9 रन दिए और एक विकेट लिया। भारत के मिडिल आर्डर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने 20 गेंदों में 31 रन और रिंकू सिंह ने 16 रन बनाकर प्रभावित किया, जिससे भारत को जीत हासिल करने में मदद मिली।
14 महीने बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ भारत के लिए टी-20 खेलते दिखेंगे। रोहित की वापसी पहले मैच में हो गई थी। विराट निजी कारणों से पहले T20I में नहीं खेले थे। इस बीच अब फैंस के मन में इस वक्त सबसे बड़ा सवाल ये है कि दूसरे T20I के दौरान इंदौर का मौसम कैसा रहेगा?
IND vs AFG: कैसा रहेगा इंदौर का मौसम?
मोहाली में पहले टी-20 के दौरान के काफी ठंड थी। इंदौर में वैसे हालात नहीं होंगे। यहां मौसम साफ होगा और दिन के दौरान गर्मी रहेगा जो खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इंदौर में बारिश की दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं है, लेकिन रात में ओस का असर दिखेगा।
आपको बता दें कि, अफगानिस्तान के खिलाफ 1 जून से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम के लिए आखिरी टी20 सीरीज है। ऐसे में भारत के लिए आखिरी दोनों मैचो और आईपीएल का आगामी 17वां संस्करण काफी महत्वपूर्ण होगा, ताकि वह इस मार्की टूर्नामेंट के लिए अपना संयोजन तैयार किया जा सके। भारत 11 साल से अभी तक एक भी ICC टूर्नामेंट नहीं जीता है।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली को लेकर नोवाक जोकोविच ने दिया बड़ा बयान