“मुझे अब तक कोहली से मिलने का मौका नहीं मिला है लेकिन…..”- टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने दिया बड़ा बयान
विराट कोहली के दुनियाभर में फैंस मौजूद हैं, इसी में एक नाम टेनिस दिग्गज नोवाक जोकोविच का भी शामिल है।
अद्यतन - जनवरी 14, 2024 11:37 पूर्वाह्न

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 की शुरुआत आज से हो चुकी है। टूर्नामेंट की शुरुआत होने से पहले स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने क्रिकेट जगत के सुपरस्टार खिलाड़ी विराट कोहली के साथ अपनी दोस्ती को लेकर बड़ा बयान दिया है। विराट कोहली की फैन फॉलोइंग मौजूदा समय में किसी भी दूसरे क्रिकेट खिलाड़ी के मुकाबले सबसे ज्यादा देखने को मिलती है।
फैंस उनके खेल नहीं बल्कि फिटनेस के भी दीवाने हैं। इसी बीच जोकोविच ने भी कोहली की जमकर तारीफ की। साथ ही में यह भी बताया कि पिछले कुछ सालों से उनके और कोहली के बीच मैसेज के जरिए बातचीत होती है। सोनी स्पोर्ट्स को दिए अपने इंटरव्यू में नोवाक जोकोविच ने विराट कोहली की तारीफ करने के साथ कहा कि मैं उनकी उपलब्धियों और उनके शानदार करियर की प्रशंसा करता हूं अब तक उन्होंने जिस तरह से सबकुछ हासिल किया है।
नोवाक जोकोविच ने जमकर की विराट कोहली की तारीफ
उनसे मिलना और उन्हें सुनना मेरे लिए सम्मान की बात है। हम पिछले कुछ सालों से मैसेज के जरिए थोड़ी बहुत बातचीत करते हैं। मुझे अब तक कोहली से मिलने का मौका नहीं मिला है लेकिन उनसे बात करना और उन्हें सुनना मेरे लिए सम्मान की बात है, जिसमें मैं खुद भाग्यशाली मानता हूं। वहीं जोकोविच ने अपने बयान में ये भी खुलासा किया कि उन्होंने विराट कोहली को देखकर क्रिकेट खेलना शुरू किया और इसकी प्रैक्टिस भी करता हूं।
इस वक्त जोकोविच का लक्ष्य अपने 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब पर है, उन्होंने भारत के लिए अपनी प्रशंसा साझा की और देश में फिर से आने की अपनी योजनाओं के बारे में भी बात की। एक दशक पहले की अपनी अंतिम यात्रा को याद करते हुए, जोकोविच ने भारत के समृद्ध इतिहास, संस्कृति और आध्यात्मिकता का पता लगाने की गहरी इच्छा व्यक्त की।
जोकोविच ने कहा कि, “मैं अपने जीवन में अब तक केवल एक बार भारत आया हूं। मुझे लगता है कि यह 10 या 11 साल पहले हुआ था। मैं दो दिनों के लिए नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में भाग लेने आया था। इसलिए, मैं वास्तव में आशा है कि मैं निकट भविष्य में वापस आ सकूंगा क्योंकि मेरी बहुत इच्छा है, आपके खूबसूरत देश को देखने की बड़ी इच्छा है जिसके पास इतना इतिहास है, दुनिया को देने के लिए इतनी सारी संस्कृति है और आध्यात्मिकता भी है। यह अद्भुत है।”
यह भी पढ़ें: रिंकू सिंह मुझे खुद की याद दिलाते हैं- युवराज सिंह