IND vs BAN: दूसरे टी20 का प्रीव्यू, जाने हेड टू हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट के बारे में यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs BAN: दूसरे टी20 का प्रीव्यू, जाने हेड टू हेड रिकॉर्ड और पिच रिपोर्ट के बारे में यहां

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs BAN Dream11 (Source X)
IND vs BAN Dream11 (Source X)

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। पहले टी20 में मेजबान की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

बांग्लादेश की बात की जाए तो टीम के बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था और पहले बल्लेबाजी करते हुए नजमुल हसन शांतो एंड कंपनी 127 रन पर ऑलआउट हो गई थी। टीम के गेंदबाज भी अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे और यही वजह है कि भारत ने इस मैच को अपने नाम किया। हालांकि, दूसरे टी20 मैच को टीम जरूर जीतना चाहेगी। अगर बांग्लादेश को इस टी20 सीरीज में बने रहना है तो उन्हें दूसरा मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है।

मैच डिटेल:

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मैच 9 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को आप फेनकोड पर स्ट्रीम करते हुए देख सकते हैं।

पिच रिपोर्ट:

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच से हमेशा ही बल्लेबाजों को काफी मदद मिली है, क्योंकि एक तरफ की बाउंड्री यहां काफी छोटी है। यही नहीं टीमों को यहां हमेशा से ही ज्यादा से ज्यादा रन बनाते हुए देखा गया है। इस पिच पर स्पिनर को भी काफी मदद मिलती है। पहली पारी का औसत स्कोर इस वेन्यू पर 139 रन है। अभी तक इस मैदान पर 13 मैच खेले गए हैं, जिसमें से पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने चार बार जीत दर्ज की है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड:

इन दोनों टीमों ने आपस में 15 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से भारत ने 14 में जीत दर्ज की है, जबकि एक बांग्लादेश ने अपने नाम किया है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच 6 जून 2009 को खेला गया था, जबकि 6 अक्टूबर को इन दोनों के बीच आखिरी मैच खेला गया है।

संभावित प्लेइंग XI:

टीम इंडिया

पहले टी20 मैच में टीम इंडिया की ओर से दो खिलाड़ियों ने अपना डेब्यू किया था। नीतीश कुमार रेड्डी और मयंक यादव दोनों ने ही पहले मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मेजबान अपनी प्लेइंग XI में कोई भी बदलाव नहीं करेगा।

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नीतीश रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

बांग्लादेश:

पहले टी20 में बांग्लादेश का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। तस्कीन अहमद ने सिर्फ 17 गेंदों में 44 रन दिए थे। उनकी जगह तंजीम हसन साकिब को प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है।

लिटन दास (विकेटकीपर), परवेज हुसैन इमोन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमूदुल्लाह, जाकेर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशद हुसैन, तस्कीन अहमद/तंजीम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?