यशस्वी जायसवाल जेम्स एंडरसन

IND vs ENG: विशाखापट्टनम टेस्ट की दूसरी पारी में नहीं चला JAZBALL, जायसवाल सस्ते में हुए आउट

दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत की और से यशस्वी जायसवाल दोहरा शतक लगा चुके हैं।

Yashasvi Jaiswal (Photo Source: Getty Images)
Yashasvi Jaiswal (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड की टीम इन दिनों पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापटट्नम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में इस वक्त तीसरे दिन का खेल जारी है। तीसरे दिन का पहला सत्र अब तक मिला जुला रहा है। सत्र के शुरुआती 10 ओवर में जहां भारत ने 10 ओवर में 40 रन बनाए हैं वहीं इंग्लैंड भी दो विकेट लेने में कामयाब रहा है।

इंग्लैंड ने जो पहले सत्र में अब तक दो विकेट लिए हैं उसमें सबसे बड़ा विकेट यशस्वी जायसवाल का रहा। जायसवाल जिन्होंने पहली पारी में दोहरा शतक लगाया था वो दूसरी पारी में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 27 गेंदों में 17 रन बनाकर जेम्स एंडरसन की गेंद पर आउट हुए। उससे पहले रोहित शर्मा एंडरसन की गेंद पर बोल्ड हुए थे।

पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने लगाया था दोहरा शतक

इस मैच में पहली पारी में भारत की और से यशस्वी जायसवाल दोहरा शतक लगा चुके हैं। उन्होंने 290 गेंदों पर 19 चौके और 7 छक्कों की मदद से 209 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। जायसवाल के अलावा भारत के लिए इंग्लैंड की पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने भी कमाल की गेंदबाजी की और टीम के लिए 6 विकेट हासिल किए। उन्होंने 15.5 ओवर में 2.28 की इकनोमी के साथ 45 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। इस मैच में उन्होंने अपने 150 टेस्ट विकेट भी हासिल किए थे।

इस मैच में भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड 253 रन पहली पारी में बना पाया. भारत दूसरी पारी में दूसरे दिन के अंत पर 28 रन बिना विकेट खोए बना चुका था। इस वक्त टीम की नजरें इस स्कोर को और आगे तक ले जाने की होगी जिस से वो इंग्लैंड के सामने एक बड़ा टार्गेट रख सकें।

सीरीज का पहला टेस्ट मैच जो हैदराबाद में खेला गया था उसे इंग्लैंड ने जीता था और जीत के साथ ही इंग्लिश टीम इस सीरीज में 1-0 से आगे हो गई थी। ऐसे में टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करनी चाहेगी।

close whatsapp