IND vs ENG 4th Test: जाने भारत बनाम इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच के दौरान कैसा रहने वाला है मौसम, क्या बारिश बिगाड़ेगी खेल?
23 फरवरी से शुरू हो रहा है भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच
अद्यतन - फरवरी 22, 2024 9:10 अपराह्न

भारत और इंग्लैंड के बीच इस समय पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के तीन मैच खेले जा चुके हैं और भारत ने इस समय 2-1 से बढ़त बना रखी है। तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच 23 फरवरी से JSCA स्ट्रेडियम रांची में चौथा टेस्ट मैच में खेला जाएगा।
इस टेस्ट मैच को जीतकर भारतीय टीम टेस्ट सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी, तो दूसरी ओर इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस मैच में वापसी कर सीरीज में 2-2 की बराबरी करने चाहेगी। लेकिन इस सब के बीच इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है। आइए आपको इसके बार में बताते हैं-
बारिश बिगाड़ सकती है खेल
भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में होने वाले इस टेस्ट मैच में अगर एक्यूवेदर (Accuweather) की माने तो चौथे टेस्ट मैच के चौथे और पांचवें भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा मैच के आखिर दिन बादल गरजने के साथ आंधी भी देखने को मिल सकती है। हालांकि, टेस्ट मैच के दौरान तामपान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
भारत ने बुमराह को किया रिलीज
बता दें कि इस मैच से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रिलीज कर दिया गया है। वह सीरीज में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। हालांकि वर्कलोड के चलते मैनेजमेंट ने उन्हें इस मैच से आराम देने का फैसला किया है। इसके अलावा मैच से पहले संभावना थी कि केएल राहुल फिट हो जाएंगे, लेकिन वह अभी तक मैच फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं। इस कारण वो इस मैच से बाहर हो गए हैं।
साथ ही आपको बता दें कि इस मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है। इंग्लिश मैनेजमेंट ने टीम में दो बदलाव किए हैं, रेहान अहमद की जगह शोएब बशीर तो मार्क वुड की जगह ओली राॅबिन्सन को खिलाया गया है।
भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन, शोएब बशीर।