भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच में तीसरे टी-20 मैच की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर
विराट कोहली की जगह पर तीसरे टी-20 मैच में रुतुराज गायकवाड़ को मौका दिया जा सकता है।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - फरवरी 19, 2022 10:31 अपराह्न

भारत और वेस्टइंडीज के बीच में खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज के शुरुआत 2 मुकाबलों को भारतीय टीम ने अपने नाम करने के साथ पहले ही सीरीज में अजेय बढ़त लेने का काम किया है। वहीं अब इस सीरीज का तीसरा मुकाबला 20 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम ने दूसरे टी-20 मुकाबले में विंडीज टीम को 8 रनों से करीबी मात दी थी, जिसमें एक समय ऐसा लग रहा था कि वेस्टइंडीज मुकाबले को काफी आसानी से अपने नाम कर लेगी।
लेकिन भुवनेश्वर कुमार के एक ओवर ने मैच का पूरा पासा ही पलटकर रख दिया। वहीं अब तीसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम में कुछ बदलाव दिखना भी तय माना जा रहा है, जिसमें विराट कोहली और रिषभ पंत पहले ही बायो-बबल से बाहर जा चुके हैं। ऐसे में रुतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर को टीम में मौक दिया जा सकता है।
वहीं दूसरी तरफ वेस्टइंडीज टीम को लेकर बात की जाए तो वह अभी तक इस दौरे पर एक भी मैच जीतने में कामयाब नहीं हो सके जिसके बाद यदि आखिरी टी-20 मैच में भी टीम जीत हासिल नहीं कर पाती है तो यह उनके लिए यह एक निराशाजनक दौरा कहा जा सकता है। विंडीज कप्तान कायरन पोलार्ड के लिए खुद को साबित करने का इससे बेहतर मौका नहीं कहा जा सकता है।
मैच जानकारी:
तीसरा टी-20 मैच – भारत बनाम वेस्टइंडीज
स्थान – ईडन गार्डन्स, कोलकाता
दिन और समय – 20 फरवरी को भारतीय समयानुसार 7 बजे
लाइव स्ट्रीमिंग – स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार
पिच रिपोर्ट:
कोलकाता की पिच को लेकर बात की जाए तो यह बल्लेबाजों के लिए अब तक काफी मुफीद ही साबित हुई है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम के लिए पहले गेंदबाजी करना काफी लाभदायक साबित हो सकता है। ताकि लक्ष्य का आसानी से पीछा किया जा सके।
संभावित अंतिम एकादश:
भारत
तीसरे टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम को लेकर बात की जाए तो 2 बदलाव तय माने जा रहे हैं, जिसमें रुतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा गेंदबाजी में कुलदीप यादव और आवेश खान को भी शामिल किया जा सकता है।
संभावित एकादश – रोहित शर्मा (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, आवेश खान, युजवेंद्र चहल।
वेस्टइंडीज
विंडीज टीम के लिए अब तक यह सीरीज भी बेहद निराशाजनक रही है। जिसमें दूसरे मैच में बल्ले से रोवमन पॉवेल और निकलस पूरन से बेहतरीन पारियां तो देखने को मिली लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं सके।
संभावित एकादश – ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, निकलस पूरन (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, रोस्टन चेज, कायरन पोलार्ड (कप्तान), जेसन होल्डर, अकील हुसैन, ओडियन स्मिथ, रोमारियो शेफर्ड, शैल्डन कोट्रेल।
संभावित Dream11 टीम:
निकलस पूरन (कप्तान), इशान किशन, रोहित शर्मा (उप-कप्तान), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, रोस्टन चेज, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, शैल्डन कोट्रेल।