237 रन बनाने के बावजूद भारत को जैसे-तैसे मिली जीत, मिलर की शतकीय पारी गई बेकार - क्रिकट्रैकर हिंदी

237 रन बनाने के बावजूद भारत को जैसे-तैसे मिली जीत, मिलर की शतकीय पारी गई बेकार

सूर्यकुमार यादव ने 22 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।

india team (pic source-twitter)
india team (pic source-twitter)

गुवाहाटी के मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रन से मात दी। इस जीत के साथ भारत ने तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम तीन विकेट गंवाने के बाद 221 रन ही बना पाई।

दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में भारतीय टीम ने पारी की पहली गेंद से ही आक्रमक खेल दिखाना शुरू कर दिया। कप्तान रोहित शर्मा और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की।

कप्तान रोहित शर्मा ने 37 गेंदों में 43 रन बनाए जबकि केएल राहुल ने 28 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 57 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों ही बल्लेबाजों का विकेट गिरने के बाद भी भारतीय टीम के बल्लेबाज नहीं रुके और 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 236 रन बनाए।

विराट कोहली ने 28 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 49* रन बनाए। वहीं सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के धागे खोले और 22 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। आखिर में दिनेश कार्तिक ने फिनिशर की भूमिका निभाई। उन्होंने 7 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 17* रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट झटके।

बेकार गई मिलर की शतकीय पारी

237 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बवुमा एक बार फिर फ्लॉप रहे। अफ़्रीकी टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उनके टॉप के तीन विकेट मात्र 47 रन पर गिर गए। लेकिन इसके बाद क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर ने अफ्रीका की पारी को संभाला। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 174* रन की अटूट साझेदारी की।

डेविड मिलर ने 47 गेंदों में 106* रन बनाए जबकि क्विंटन डी कॉक ने 48 गेंदों में 69* रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। बता दें, डेविड मिलर का ये दूसरा अंतरराष्ट्रीय टी-20 शतक है। भारतीय टीम की ओर से अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 2 विकेट झटके। अब सीरीज का तीसरा और आखिरी टी-20 मुकाबला 4 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा।

मैच के दौरान सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए कुछ ऐसे रिएक्शन

https://twitter.com/ajay404___/status/1576630928579121154?s=20&t=K_cfESep6hJlDyKoHvy1iw

close whatsapp