15 जून- Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं
अद्यतन - Jun 15, 2024 5:13 pm

1. अब पाकिस्तान टीम को मुश्किल समय में चाहिए अपने फैंस का साथ, शाहीन अफरीदी ने की सभी से खास गुजारिश
पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर होने के बाद शाहीन अफरीदी ने सभी फैंस से अपील की कि इस मुश्किल समय में उनकी आलोचना करने की जगह सभी को टीम का सपोर्ट करना चाहिए। (यहां पढ़े पूरी खबर)
2. पाकिस्तान के टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद पीसीबी खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट का रिव्यू करेगा
अमेरिका और आयरलैंड के बीच मुकाबला रद्द होने के बाद पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो चुका है। इस बीच बोर्ड ने बड़ा फैसला ले लिया है। पीसीबी खिलाड़ियों के कॉन्ट्रैक्ट को रिव्यू करेगा, और साथ ही उनकी सैलरी में भी कटौती की जा सकती है।
3. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की जमकर तारीफ कर रहे हैं पूर्व भारतीय दिग्गज इरफान पठान
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड में पहुंच चुकी है। टीम ग्रुप-सी पॉइंट्स टेबल में तीन मैचों में तीन जीत, 6 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। व्हाइट बॉल क्रिकेट में अफगानिस्तान अपना झंडा गाड़ते हुए नजर आ रहा है। पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी इरफान पठान अफगानिस्तान के इस शानदार प्रदर्शन से काफी ज्यादा खुश है। उन्होंने टीम की तारीफ में सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है।
4. ट्रेंट बोल्ट ने की बड़ी घोषणा, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद न्यूजीलैंड की ओर से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे अनुभवी तेज गेंदबाज
अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वो इस समय खेले जा रहे हैं आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद न्यूजीलैंड की ओर से इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। (यहां पढ़े पूरी खबर)
5. VIRAL: केन विलियमसन ने युगांडा टीम को दिया खास तोहफा, एक बार फिर खिलाड़ी ने जीत लिया दिल
न्यूजीलैंड बनाम युगांडा मैच के बाद मैदान में दोनों टीम के खिलाड़ियों के बीच एक खास मोमेंट देखने को मिला, जो सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल कीवी कप्तान केन विलियमसन ने अपनी साइन की हुई जर्सी युगांडा टीम को गिफ्ट में दी। (यहां पढ़े पूरी खबर)
6. बाबर आजम को दोबारा कप्तान बनाना PCB का सबसे खराब निर्णय था: अहमद शहजाद
यूएसए बनाम आयरलैंड मुकाबला बारिश के कारण रद्द होते ही पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो गई है। बाबर आजम एंड कंपनी ने इस संस्करण काफी निराशाजनक शुरुआत की और अपने दोनों शुरुआती मैच हार गए। (यहां पढ़े पूरी खबर)
7. T20 वर्ल्ड कप 2024: सुपर 8 में स्पिनर्स को महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा: मैथ्यू वेड
सुपर 8 से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने टीम की तैयारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। मैथ्यू वेड के मुताबिक सुपर 8 में स्पिनर्स महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं । (यहां पढ़े पूरी खबर)
8. “हर एक मैच में हमें दबाव झेलना पड़ा है लेकिन…”- नेपाल के खिलाफ जीत के बाद बोले तबरेज शम्सी
नेपाल के खिलाफ मैच में शानदार प्रदर्शन कर तबरेज शम्सी ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी अपने नाम किया है। नेपाल के खिलाफ इस जीत के बाद तबरेज शम्सी ने टीम के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। (यहां पढ़े पूरी खबर)
9. बड़ी खबर! 11 सालों के बाद इस देश का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम
क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने निकलकर आ रही है। स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया सितंबर 2024 में एडिनबर्ग में अपनी पहली द्विपक्षीय मेंस T20I सीरीज में आमने-सामने होंगे। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम 11 सालों के बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। (यहां पढ़े पूरी खबर)