सचिन तेंदुलकर विराट कोहली

विराट के शतक और टीम इंडिया की जीत पर तेंदुलकर शेयर किया ये पोस्ट, पढ़कर हो जाएगा आपका दिल खुश

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में लगाया शानदार शतक, 100 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Virat Kohli & Sachin Tendulkar (Photo Source: Getty Images)
Virat Kohli & Sachin Tendulkar (Photo Source: Getty Images)

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का महामुकाबला 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी के बदौलत 242 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। मुकाबले में भारत ने तीनों ही डिपार्टमेंट में शानदार खेल दिखाया। इस जीत के साथ ही सेमीफाइनल में भी भारत की जीत लगभग पक्की हो चुकी है।

इस मैच में भारत की ओर से विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 51वां शतक लगाया। वो 100 रन बनाकर नाबाद लौटे। विराट के इस शतकीय पारी की हर कोई तारीफ कर रहा है। क्रिकेट जगत में इस वक्त सिर्फ उनकी ही चर्चा हो रही है। इसी बीच भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद विराट कोहली और टीम इंडिया की तारीफ की है।

विराट कोहली की तारीफ में सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया खास पोस्ट

सचिन तेंदुलकर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा कि, “सबसे बहुप्रतीक्षित मैच का शानदार रिजल्ट। यह सच में एक रियल नॉक आउट मैच था। विराट कोहली, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने शानदार पारियां खेली। हमारे गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की, खासकर कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या ने।”

आपको बता दें कि, कोहली के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने 2023 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान अपना 50वां शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ा था। सचिन ने अपने करियर में 49 वनडे शतक लगाए थे। यह एक न टूट पाने वाला रिकॉर्ड है, क्योंकि इस समय तक किसी भी अन्य बल्लेबाज के नाम पर 31 शतक से ज्यादा नहीं हैं।

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का ये खास रिकॉर्ड

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच में विराट कोहली ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। विराट कोहली अब वनडे में सबसे तेज 14000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह 14,000 रन तक पहुंचने वाले तीसरे बल्लेबाज और भारत के दूसरे बल्लेबाज बने। विराट अब चैंपियंस ट्रॉफी के बचे हुए मैच में इसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे।

close whatsapp