सूर्यकुमार यादव के अंदर का जगा जानवर, कैमरे पर उतार दी नकल
सूर्यकुमार यादव ने अपने आधिकारिक टि्वटर अकाउंट में एक वीडियो साझा की है जिसमें वो 'एमू' की नकल उतार रहे हैं।
अद्यतन - Jan 17, 2023 3:58 pm

भारतीय टीम के इनफॉर्म बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के तमाम लोग प्रशंसक हैं। उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। जब से सूर्यकुमार यादव ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना डेब्यू किया है तब से उनका प्रदर्शन लिमिटेड ओवर्स प्रारूपों में कमाल कर रहा है।
सूर्यकुमार यादव को हाल ही में संपन्न हुई तीन मुकाबलों की श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में तीसरे मुकाबले में खिलाया गया था। हालांकि वो इस मैच में अच्छा प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे। अब भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जनवरी से तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज अपने घर में ही खेलनी है। तमाम प्रशंसक यही दुआ कर रहे होंगे कि भारतीय बल्लेबाज इस सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी करें और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाए।
सूर्यकुमार यादव ने अपने आधिकारिक टि्वटर अकाउंट में एक वीडियो साझा की है जिसमें वो ‘एमू’ की नकल उतार रहे हैं। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है कि, ‘मैं एमू की नकल उतार रहा या एमू मेरी?’
सूर्यकुमार यादव इस समय अंतरराष्ट्रीय टी-20 प्रारूप में नंबर एक बल्लेबाज है
सूर्यकुमार यादव की पत्नी देवीशा शेट्टी ने यह वीडियो बनाई है। सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन हमेशा से ही काफी सराहनीय रहा है। उन्होंने अभी तक भारत के लिए 17 वनडे मुकाबलों में 29.85 के औसत और 100.52 के स्ट्राइक रेट से 388 रन बनाए हैं।
यही नहीं यादव ने 45 टी-20 मुकाबलों में 46.41 के औसत और 180.34 के स्ट्राइक रेट से 1578 रन बनाए हैं। वो इस समय अंतरराष्ट्रीय टी-20 प्रारूप में नंबर एक बल्लेबाज है।
वनडे सीरीज के लिए यह रही दोनों टीमें:
न्यूजीलैंड वनडे टीम:
टॉम लैथम (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, डग ब्रेसवेल, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, हेनरी शिपले, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर.
भारतीय वनडे टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक.