BGT 2024: खेल के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों के लिए चुनौती बने नाथन और बोलैंड, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई 333 रनों की बढ़त - क्रिकट्रैकर हिंदी

BGT 2024: खेल के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों के लिए चुनौती बने नाथन और बोलैंड, ऑस्ट्रेलिया ने बनाई 333 रनों की बढ़त

खेल के चौथे दिन के खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 228 रन बना लिए हैं।

Team India (Pic Source-X)
Team India (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मेलबर्न में खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट के चौथे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। खेल के खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 228 रन बना लिए हैं और भारत पर उसकी कुल 333 रनों की बढ़त हो गई है।

फिलहाल क्रीज पर नाथन लियोन 41* रन और स्कॉट बोलैंड 10* रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे पहले टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 369 रन बनाए। टीम के लिए नीतीश कुमार रेड्डी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 11 चौके और एक छक्के की मदद से 114 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में कप्तान पैट कमिंस, स्कॉट बोलैंड और नाथन लियोन ने 3-3 विकेट झटके।

इसके बाद जब ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी, तो उनका टॉप ऑर्डर अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहा। टीम की ओर से उस्मान ख्वाजा 21 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि युवा खिलाड़ी Sam Kontas 8 रन के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन लौट गए।

मेजबान की ओर से मार्नस लाबुशेन ने 70 रन बनाए, जबकि स्टीव स्मिथ 13 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। ट्रैविस हेड एक रन बनाकर जसप्रीत बुमराह का शिकार हुए, वहीं मिचेल मार्श बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए। कप्तान पैट कमिंस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 41 रनों का योगदान दिया।

जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट और मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट झटके

टीम इंडिया की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अभी तक बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटक लिए हैं, जबकि मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट अपने नाम किए हैं। एक विकेट रवींद्र जडेजा ने हासिल किया।

खेल का पांचवा और अंतिम दिन दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। फिलहाल इस मैच में ऑस्ट्रेलिया काफी आगे है, लेकिन खेल के अंतिम दिन टीम इंडिया भी मैच में वापसी कर सकती है और इसे अपने नाम कर सकती है।

close whatsapp