IPL 2024: MI के खिलाफ सुनील नारायण के रिकॉर्ड्स और आंकड़ों के बारे में जाने यहां - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: MI के खिलाफ सुनील नारायण के रिकॉर्ड्स और आंकड़ों के बारे में जाने यहां

मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक 10 मैच खेले हैं जिसमें से तीन में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 7 में टीम को हार झेलनी पड़ी है।

Sunil Narine. (Photo Source: Twitter/Indian Premier League)
Sunil Narine. (Photo Source: Twitter/Indian Premier League)

आज यानी 3 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का शानदार मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की बात की जाए तो इस सीजन में उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा है।

बता दें, मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अभी तक 10 मैच खेले हैं जिसमें से तीन में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि 7 में टीम को हार झेलनी पड़ी है। मुंबई के 6 अंक हैं और वो आईपीएल 2024 की अंक तालिका में 9वें पायदान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस सीजन में 9 मैच खेले हैं जिसमें से 6 में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल 2024 की अंक तालिका में कोलकाता नाइट राइडर्स 12 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से अनुभवी ऑलराउंडर सुनील नारायण ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। सुनील नारायण ने सिर्फ गेंदबाजी से ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी से भी अपनी छाप छोड़ी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ सुनील नारायण का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। उन्होंने आईपीएल में मुंबई के खिलाफ 21 मैच में 564 रन बनाए हैं जबकि 23 विकेट झटके हैं। यही नहीं सुनील नारायण ने मुंबई के खिलाफ दो बार चार विकेट हॉल लिया है।

उनका MI के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी स्पेल 4/15 रन रहा है। सुनील नारायण के खिलाफ हमेशा ही मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को काफी परेशान होते हुए देखा गया है।

आईपीएल में सुनील नारायण ने रोहित शर्मा को सात बार किया है आउट

बता दें, रोहित शर्मा और सुनील नारायण के बीच आईपीएल में भी जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली है। सुनील नारायण ने मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान को सात बार आउट किया है जबकि रोहित शर्मा ने KKR के बेहतरीन ऑलराउंडर के खिलाफ 20.14 के औसत और 110.15 के स्ट्राइक रेट से 141 रन बनाए हैं।

इस सीजन में सुनील नारायण ने बल्लेबाजी से भी कमाल दिखाया है और अगर मुंबई को कोलकाता के खिलाफ मैच जीतना है तो उन्हें अपनी विरोधी टीम के विकेट जल्द से जल्द लेने होंगे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?