PAK vs BAN: शाहीन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाना चाहिए था: इरफान पठान - क्रिकट्रैकर हिंदी

PAK vs BAN: शाहीन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जाना चाहिए था: इरफान पठान

बांग्लादेश के खिलाफ शाहीन ने 3 विकेट लिए तो फखर ने 81 रनों की पारी खेली। 

Irfan Pathan and Shaheen Afridi (Image Credit- Twitter X)
Irfan Pathan and Shaheen Afridi (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि बांग्लादेश के खिलाफ 9 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को प्लेयर ऑफ द मैच अवाॅर्ड (POTM) मिलना चाहिए था।

गौरतलब है कि मैच में ऑफिशिएल्स ने 74 गेंदों में 3 चौके व 7 छक्के की मदद से 81 रनों पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज फखर जमां को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया। तो वहीं इसके बाद इरफान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा-

आत्मविश्वास की कमी और कमजोर बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान को आक्रामक खेलने की जरूरत थी, उन्होंने यह काम शानदार तरीके से किया, शाहीन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिलना चाहिए था।

देखें इरफान पठान का यह ट्वीट

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, वर्ल्ड कप मैच- 31 का हाल:

दूसरी ओर, आपको इस मुकाबले के बारे में जानकारी दें तो इस मैच को बाबर एंड कंपनी ने 7 विकेट से अपने नाम कर लिया है। मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 45.1 ओवर में मात्र 204 रनों पर अपने सारे विकेट गंवा दिए। बांग्लादेश की ओर से सिर्फ महमूदुल्लाह की 56 रनों की एक अर्धशतकीय पारी खेल पाए।

तो वहीं जब पाकिस्तान बांग्लादेश से मिले 205 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसने इसे 32.3 ओवर में 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए अब्दुल्ला शफीक ने 68 तो फखर जमां ने 81 रनों की पारी खेली। तो वहीं मोहम्मद रिजवान 26* और इफ्तिखार अहमद 17* रन बनाकर नाबाद रहे।

तो वहीं इस हार के बाद बांग्लादेश जारी क्रिकेट वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की रेस से भी बाहर हो गई है।

ये भी पढ़ें- मैंने कभी नहीं कहा कि Jasprit Bumrah अच्छे गेंदबाज नहीं थे: अब्दुल रज्जाक

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?