141 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुका ये धोनी का चहेता आज रणजी ट्रॉफी पर उठा रहा है सवाल, टूर्नामेंट रद्द करने की मांग की - क्रिकट्रैकर हिंदी

141 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुका ये धोनी का चहेता आज रणजी ट्रॉफी पर उठा रहा है सवाल, टूर्नामेंट रद्द करने की मांग की

खिलाड़ी का कहना है कि टूर्नामेंट में बहुत सी चीजें खराब चल रही हैं।

(Image Credit- Twitter X)
(Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और एमएस धोनी के फेवरेट कहे जाने वाले मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्राॅफी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके बाद भारतीय क्रिकेट जगत में भूचाल आ गया है।

बता दें कि तिवारी खुद इस फाॅर्मेट के एक दिग्गज रह चुके हैं और वह आखिरी बार इस टूर्नामेंट में साल 2022-23 सीजन में खेलते हुए नजर आए थे, जब रणजी ट्राॅफी के इस सीजन के फाइनल मैच में बंगाल को सौराष्ट्र ने हरा दिया था।

इस सीजन के बाद तिवारी ने क्रिकेट के सभी फाॅर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। हालांकि, अब उन्होंने खुद इस टूर्नामेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिससे भारतीय क्रिकेट जगत में सनसनी मच गई है।

मनोज तिवारी के बयान से मची सनसनी

बता दें कि मनोज तिवारी ने रणजी ट्राॅफी को लेकर आज 10 फरवरी को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से लिखा- अगले सीजन से रणजी ट्राॅफी को क्रिकेट कैलेंडर से हटा देना चाहिए। टूर्नामेंट में बहुत सी चीजें गलत हो रही है। प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को बचाने के लिए कई चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है। यह खेल अपना आकर्षण और महत्व खोता जा रहा है। काफी निराश हूं।

देखें मनोज तिवारी की ये सोशल मीडिया पोस्ट

हालांकि, मनोज तिवारी ने यह बयान अपने किस अनुभव के बाद दिया है, ये तो वही जाने। लेकिन इस बात की संभावना है कि यह जारी रणजी सीजन के आस-पास का समय हो सकता है। क्योंकि अगर इस टूर्नामेंट में कुछ गलत होता, तो वह शायद अपने क्रिकेटिंग समय के दौरान क्रिकेट बिरादरी के साथ इसे साझा कर सकते थे। तिवारी के इस बयान के बाद अटकलों का दौरा शुरू हो चुका है।

मनोज तिवारी के क्रिकेट करियर पर एक नजर

मनोज तिवारी ने भारतीय टीम के लिए साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। हालांकि, 8 साल के अपने क्रिकेट करियर में वह टीम इंडिया के लिए सिर्फ 12 वनडे और 3 टी20 मैच ही खेल पाए, जिसमें उन्होंने क्रमश: 287 वनडे और 15 टी20 रन बनाए थे।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?