रोड एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत, अस्पताल में हुए भर्ती - क्रिकट्रैकर हिंदी

रोड एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत, अस्पताल में हुए भर्ती

ऋषभ पंत की कार के साथ दिल्‍ली से घर लौटते समय बड़ा हादसा हुआ।

Rishabh Pant Accident (Photo Source: Twitter)
Rishabh Pant Accident (Photo Source: Twitter)

इस समय ऋषभ पंत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। टीम इंडिया के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया है। ऋषभ पंत की कार के साथ दिल्‍ली से उनके घर उत्तराखंड लौटते समय यह बड़ा हादसा हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में ऋषभ पंत घायल हो गए हैं और उन्हें असपताल में भर्ती करवाया गया है।

आपको बताते दें कि इस दुर्घटना के बाद ऋषभ पंत के इस घटना में पंत को माथे, कमर और पैर में चोटें आईं हैं। हालांकि डॉक्टर्स के मुताबिक फिलहाल पंत की स्थिति खतरे से बाहर है। हालांकि सोशल मीडिया पर जो कुछ तस्वीरें सामने आई हैं उसमें उनकी शरीर पर चोट के निशान देखे जा सकते हैं। लेकिन राहत की खबर ये है कि ऋषभ पंत फिलहाल ठीक हैं।

बता दें कि उनकी कार घर लौटते वक्त रोड डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद उनकी कार में आग लग गई। पंत रूड़की की ओर से घर वापिस लौट रहे थे तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई, जिसके बाद गाड़ी में आग लगी। आसपास मौजूद ग्राणीण इलाके के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और इसके बाद पास ही में मौजूद सक्षम अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया गया है और अब उन्हें मैक्स अस्पताल में रेफर किया गया है।

यहां देखिए घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें

https://twitter.com/rahulpr041/status/1608662578703798273?s=20&t=wzL-SkZ6IlCPYqVpUdgzMA

close whatsapp