भारतीय क्रिकेटर्स ने कुछ इस अंदाज में मनाया Raksha Bandhan 2025, देखें फोटोज
क्रिकेटर्स ने सोशल मीडिया पर रक्षाबंधन की कुछ फोटोज को शेयर किया है
अद्यतन - Aug 9, 2025 1:26 pm

पूरा भारत देश आज 9 अगस्त को रक्षाबंधन का पावर त्यौहार मनाता हुआ नजर आ रहा है। तो वहीं, इस त्यौहार से भारतीय क्रिकेट जगत भी अछूता नहीं रहा है। भारतीय क्रिकेटर्स अपनी बहनों के साथ इस त्यौहार को सेलेब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं।
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी बहन के साथ रक्षाबंधन की कुछ फोटोज को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, तो रिंकू सिंह ने भी अपनी बहन नेहा सिंह के साथ रक्षाबंधन की कुछ फोटोज को शेयर किया है। साथ ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी कुछ फोटोज को पोस्ट किया है।
क्यों मनातें हैं रक्षाबंधन?
भारत के साथ-साथ देश विदेश में रक्षाबंधन के त्यौहार को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। वैसे तो इस त्यौहार को लेकर कई कहानी है। लेकिन इसकी शुरुआत अगर भविष्य पुराण की मानें तो जब देवासुर संग्राम में इंद्र असुरों से हार रहे थे, तब उनकी पत्नी इंद्राणी ने एक रक्षा सूत्र तैयार करके इंद्र की कलाई पर बांधा था।
इस रक्षा सूत्र की वजह से इंद्र देव ने युद्ध में विजय प्राप्त की। कहा जाता है कि इस घटना के बाद से ही रक्षासूत्र बांधने की परंपरा की शुरुआत हुई थी। समय के साथ-साथ यह त्यौहार भाई-बहनों का त्यौहार बन गया। आज के समय में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुरक्षा की कामना करती हैं। यह सनातन धर्म में सुरक्षा व सौहार्द का प्रतीक है।