इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले मैनचेस्टर में मस्ती कर रहे हैं भारतीय क्रिकेटर्स - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले मैनचेस्टर में मस्ती कर रहे हैं भारतीय क्रिकेटर्स

इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के लिए रवाना होगी।

Indian players (Image Source: Instagram)
Indian players (Image Source: Instagram)

इंग्लैंड और भारत इस समय 17 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले के लिए कमर कस रहे हैं। इस महत्वपूर्ण मैच के साथ भारत के इंग्लैंड दौरे का समापन होगा।

आपको बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे की शुरूआत पुनर्निर्धारित टेस्ट मैच के साथ हुई, जिसे मेजबान टीम ने सात विकेट से जीतकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से साझा की। जिसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम और टीम इंडिया के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली गई, जिसे मेहमान टीम ने 2-1 से अपने नाम की।

अंतिम वनडे से पहले भारतीय खिलाड़ी मस्ती कर रहे हैं

इस समय दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जहां पहला मैच भारत ने दस विकेट से जीता, वहीं इंग्लैंड ने दूसरा वनडे मैच 100 रनों से जीता और इस तरह यह सीरीज 1-1 से बराबर है। अब 17 जुलाई को तीसरे और अंतिम मैच की विजेता टीम  वनडे सीरीज अपने नाम करेगी।

इस महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले भारतीय खिलाड़ी मस्ती के मूड में नजर आए। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ 17 जुलाई को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी वनडे से पहले टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी मैनचेस्टर की सड़कों पर मस्ती करते हुए दिखाई दिए।

भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जहां सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और अवेश खान प्रसन्नता से बढ़िया सा पोज देते हुए नजर आ रहे है। इस तस्वीर के साथ अक्षर पटेल ने कैप्शन में केवल मैनचेस्टर लिखा, जहां इंग्लैंड और भारत के बीच अंतिम वनडे खेला जाएगा।

यहां देखिए अक्षर पटेल की इंस्टाग्राम पोस्ट –

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshar Patel (@akshar.patel)

इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम वेस्टइंडीज के लिए रवाना होगी, जहां उन्हें तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलनी है, जिसके बाद वे सीमित ओवरों की सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की यात्रा करेंगे।

close whatsapp