जब ऑस्ट्रेलिया में भारतीय फैंस ही बन गए थे रोहित शर्मा के दुश्मन! पूर्व क्रिकेटर ने याद किया हैरान कर देने वाला किस्सा - क्रिकट्रैकर हिंदी

जब ऑस्ट्रेलिया में भारतीय फैंस ही बन गए थे रोहित शर्मा के दुश्मन! पूर्व क्रिकेटर ने याद किया हैरान कर देने वाला किस्सा

विराट कोहली और रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे।

Rohit Sharma. (Image Source: Getty Images)
Rohit Sharma. (Image Source: Getty Images)

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) ने चौंकाने वाली घटना का खुलासा किया जब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भारतीय फैंस की गालियों का शिकार हुए थे। आपको बता दें, यह पूर्व भारतीय गेंदबाज इस समय अपने चौंकाने वाले बयानों के लिए सुर्खियों में हैं।

प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) ने साल 2012 के भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का जिक्र किया, जब फैंस रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को गाली दे रहे थे, और सलामी बल्लेबाज ने अपना आप खो दिया था। उत्तर प्रदेश के इस गेंदबाज ने बताया एक समय के बाद हिटमैन ने भी फैंस पर पलटवार कर दिया।

भारतीय फैंस Rohit Sharma को गाली दे रहे थे: Praveen Kumar

प्रवीण कुमार ने लल्लनटॉप पर कहा: “मैं कभी किसी के साथ झगड़े में नहीं पड़ा। हम तीन लोग वहां थे। मैं, रोहित शर्मा और मनोज तिवारी। हम नेट्स में प्रैक्टिस कर रहे थे। मुझे लगता है कि यह घटना मेलबर्न की है। हमारे अपने ही फैंस हमें गाली दे रहे थे।

यहां पढ़िए: विराट कोहली का आलिशान हॉलिडे होम देख आप भी कहेंगे WOW; खुद भारतीय स्टार ने कराया अलीबाग स्थित घर का टूर

हां, वे भारतीय फैंस ही थे, जो रोहित शर्मा को गाली दे रहे थे। एक समय बाद उनके धैर्य का बांध टूट गया और उन्होंने उन पर पलटवार किया और मैं भी इसमें शामिल हो गया। मैं आपको बता रहा हूं कि हमारे अपने ही हैं, जो हमें गाली देते हैं।”

Virat Kohli बढ़िया इंसान हैं: Praveen Kumar

इस बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने विराट कोहली (Virat Kohli) की तारीफ करते हुए कहा, “वह बढ़िया इंसान हैं। वह जानते हैं कि रन कैसे बनाने हैं। इसीलिए वह इतनी ऊंचाई तक पहुंचे हैं। वह अपने शरीर पर काम करना और सही डाइट लेना अच्छी तरह से जानता है। वह मेरा छोटा भाई है।”

प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) ने अंत में आईपीएल 2023 में विराट कोहली (Virat Kohli) और गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के बीच हुए विवाद पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा: गौतम गंभीर बड़े हैं। वह मेरा बड़ा भाई है। बड़ा भाई छोटे को डांटे तो कोई बात नहीं। बड़ा है तो डांट सकता है।”

close whatsapp
5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जिन्होंने डेब्यू IPL मैच में ठोकी हाफ सेंचुरी IPL 2024: इन 11 विदेशी खिलाड़ियों ने लिए करोड़ों रुपये लेकिन हुए फ्लॉप IPL 2024: आईपीएल के 19वें और 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 5 खिलाड़ी आईपीएल इतिहास के 5 सबसे तेज गेंदबाज आईपीएल 2024 में सभी 10 टीमों के हेड कोच कौन हैं? चिन्नास्वामी में RCB के खिलाफ किस टीम ने जीते हैं सबसे ज्यादा मैच IPL 2024: RCB के 3 पूर्व खिलाड़ी जो SRH में मचा रहे तबाही 4 खिलाड़ी जिन्होंने खेले हैं 500 से ज्यादा टी20 मैच MS Dhoni: बतौर CSK कप्तान धोनी के लाजवाब रिकार्ड IPL 2024 शुरू होने से पहले किन टीमों के कप्तान बदले गए