वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों में विराट के साथ तस्वीर लेने की मची होड़, कोहली ने भी नहीं किया निराश - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों में विराट के साथ तस्वीर लेने की मची होड़, कोहली ने भी नहीं किया निराश

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1-0 से जीती टेस्ट सीरीज।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

देश हो या फिर विदेश टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली का क्रेज देखने को मिल ही जाता है, ऐसा ही कुछ वेस्टइंडीज में हो रहा है। जहां लोकल फैन्स से लेकर खुद वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भी कोहली के फैन हैं, जिसे देखते हुए विराट किसी को भी निराश नहीं कर रहे हैं और टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद उन्होंने मेजबान टीम के खिलाड़ियों को खुश कर दिया।

लोकल खिलाड़ियों को भी खुश कर दिया था विराट ने

टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज से पहले वेस्टइंडीज में जमकर अभ्यास किया था, इस दौरान टीम के साथ वहां के लोकल गेंदबाज भी मौजूद थे। इनके बीच भी विराट कोहली का क्रेज देखने को मिला था, वहीं अभ्यास सत्र के बाद विराट ने सभी लोकल खिलाड़ियों के साथ तस्वीर ली थी और उनसे क्रिकेट को लेकर काफी बात भी की थी।

वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को बस विराट के साथ तस्वीरें लेनी थी

*टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1-0 से जीती टेस्ट सीरीज।
*जिसके बाद वेस्टइंडीज टीम के सोशल मीडिया पर एक पोस्ट हुआ शेयर।
*इस पोस्ट में वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ियों की विराट के साथ थी तस्वीर।
*कोहली ने भी सभी खिलाड़ियों के साथ ली तस्वीर, किसी को नहीं किया निराश।

कोहली के साथ वेस्टइंडीज टीम के कुछ खिलाड़ियों की तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by WINDIES Cricket (@windiescricket)

बारिश के कारण दूसरा टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ पर खत्म

 

View this post on Instagram

 

A post shared by WINDIES Cricket (@windiescricket)

500वां इंटरनेशनल मैच काफी खास था कोहली के लिए

वेस्टइंडीज के खिलाफ हुआ दूसरा टेस्ट मैच, विराट कोहली का 500वां इंटरनेशनल मैच था। इस मैच को कोहली ने अपने लिया काफी खास बना दिया था, जहां कमाल की बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने अपने 500वें मुकाबले में शानदार शतक लगाया और फैन्स को खास गिफ्ट दे दिया। वहीं अब सभी फैन्स को उम्मीद है की कोहली के बल्ले का कमाल वनडे सीरीज में भी देखने को मिलेगा, लेकिन टी-20 सीरीज से रोहित शर्मा के साथ-साथ इस खिलाड़ी को भी आराम दिया गया है।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp