टीम इंडिया में वापसी का कुछ पता नहीं है, लेकिन टशन दिखाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे दीपक चाहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया में वापसी का कुछ पता नहीं है, लेकिन टशन दिखाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे दीपक चाहर

इस साल एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है दीपक ने।

Deepak Chahar (Image Credit- Instagram)
Deepak Chahar (Image Credit- Instagram)

हाल के समय में टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों को चोट ने काफी परेशान किया है, जहां इस लिस्ट में दीपक चाहर का नाम भी शामिल है। जो करीब-करीब 2 साल से चोट के चलते परेशान हैं, इसी के कारण वो टीम इंडिया से अंदर-बाहर होते रहते हैं। वहीं अब वो फिटनेस पर काम कर रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी सीरीज के लिए उनका चयन नहीं हुआ है।

IPL में भी काफी परेशान रहा है ये तेज गेंदबाज

IPL 2022 के लिए दीपक चाहर को CSK टीम ने करोड़ की रकम में खरीदा था, लेकिन चोट के कारण वो 2022 का सीजन नहीं खेल पाए थे। उसके बाद वो फिट होकर साल 2023 के IPL में खेलने उतरे, लेकिन कुछ ही मैचों बाद वो फिर से चोटिल हो गए और फिर बाहर बैठ गए। लेकिन आखिर के मुकाबलों के लिए वो टीम में लौट आए थे।

टीम इंडिया से खेल या नहीं, दीपक चाहर को पूरे टशन में रहना है

*इस साल एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है दीपक ने।
*फिटनेस और गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी पर काम कर रहे हैं दीपक।
*हाल ही में इंस्टा स्टोरी पर टशन दिखाता हुआ नजर आया ये गेंदबाज।
*एशिया कप के लिए चयन की रेस में आगे होंगे दीपक चाहर।

इंस्टाग्राम पर दीपक चाहर की टशनबाजी पूरी है

Deepak Chahar (Image Credit- Instagram)
Deepak Chahar (Image Credit- Instagram)

बल्लेबाजी में भी काफी काम करता है ये खिलाड़ी

दीपक चाहर गेंद के साथ-साथ कई मौकों पर अपने बल्ले का दम भी दिखा चुके हैं, साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के लिए भी दमदार बल्लेबाजी की है। ऐसे में कुछ दिनों पहले ही दीपक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जहां इस वीडियो में वो बल्लेबाजी अभ्यास करते हुए नजर आ रहे थे। दीपक के ऑलराउंडर होने की कला को देखते हुए IPL 2022 के लिए CSK टीम ने उन्हें करोड़ों की रकम में फिर से अपनी टीम में शामिल किया था। साथ ही दीपक का धोनी से भी काफी ज्यादा ही लगाव है।

कुछ दिनों पहले बल्लेबाजी अभ्यास कर रहे थे दीपक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepak Chahar (@deepak_chahar9)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp