पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले चल रहा है टाइम पास, टीम इंडिया के खिलाड़ी मस्ती करने में लगे हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले चल रहा है टाइम पास, टीम इंडिया के खिलाड़ी मस्ती करने में लगे हैं

भारतीय टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया गया है पोस्ट।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

एशिया कप 2023 में एक बार फिर से टीम इंडिया का सामना पाकिस्तान से होने जा रहा है, जहां दोनों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ सुपर-4 में खेलेंगी। वहीं इस मैच को लेकर खिलाड़ियों से लेकर फैन्स में एक अलग ही उत्साह, लेकिन शायद भारतीय टीम के खिलाड़ी इस मैच को मजाक में ले रहे हैं।

पहले मैच में बारिश ने डाला था खलल

वहीं एशिया कप 2023 के ग्रुप स्टेज मुकाबलों के दौरान टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था, लेकिन ये मैच पूरा नहीं हो पाया था। जहां इस मैच में टीम इंडिया ने अपनी बल्लेबाजी कर ली थी, लेकिन फिर ऐसी बारिश आई की मैच को रद्द कर पड़ा गया और मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकल पाया।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले क्या कर रही है ये टीम इंडिया?

*भारतीय टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो किया गया है पोस्ट।
*इस वीडियो में टीम इंडिया के खिलाड़ी इंडोर नेट्स में आ रहे हैं नजर।
*ये सभी खिलाड़ी फुटबॉल से Stumps पर निशाना साधने में लगे हुए हैं।
*अभ्यास के बाद की है ये मस्ती, 10 तारीख को पाकिस्तान से होगा मैच।

टीम इंडिया-पाकिस्तान मैच से पहले खिलाड़ियों की मस्ती तो देखो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

कल टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने लिया था इंडोर अभ्यास सत्र में भाग

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

इस बार भी बारिश आई तो क्या होगा?

एशिया कप के मुकाबले जो श्रीलंका में खेले जा रहे हैं, उन मुकाबलों में बारिश काफी ज्यादा ही खलल डाल रही है। जिसके देखते हुए अब एक अहम फैसला लिया गया है, जो इंडिया-पाकिस्तान मैच से जुड़ा है। इंडिया-पाकिस्तान का मैच 10 तारीख को खेला जाना है, अगर इस दिन भी बारिश के कारण मैच नहीं हो पाता है। तो फिर इस मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है, जो सभी के लिए काफी राहत भरी खबर है। जिसके तहत 10 को मैच नहीं हो पाता है, तो फिर इस मैच को दोनों ही टीमें 11 तारीख के दिन खेलेंगी।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?