टीम इंडिया का खत्म हुआ पहली पारी का खेल, केएल राहुल को छोड़ बाकी बल्लेबाज रहे फेल
अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में ऑलआउट हुई टीम इंडिया।
अद्यतन - Dec 27, 2023 2:52 pm

आज टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल हो रहा है, जहां इस मैच के पहले दिन मेजबान टीम हावी रही थी। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने आई अफ्रीका टीम की रफ्तार के आगे भारतीय टीम के टॉप बल्लेबाजी फ्लॉप रहे, जिसके बाद दूसरे दिन रोहित की टीम फिर से बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाई और ऑलआउट हो गई।
रोहित, गिल, विराट ने क्या किया बल्लेबाजी में?
टीम इंडिया के टॉप बल्लेबाज कल बुरी तरह फ्लॉप रहे, पहले ये सभी बल्लेबाज पिच को नहीं पढ़ पाए और फिर गलत शॉट लगाकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान यशस्वी 17, रोहित 5, गिल 2, विराट 38 और अय्यर 31 रन बनाकर आउट हुए। जिसके बाद केएल राहुल ने टीम की पारी को संभालते हुए अर्धशतक लगाया और इस दौरान रबाडा ने गेंदबाजी में पंजा खोला।
लो हो गई टीम इंडिया की पारी समाप्त
*अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में ऑलआउट हुई टीम इंडिया।
*दूसरे दिन भारतीय टीम की पारी 245 रनों पर हुई समाप्त।
*इस दौरान केएल राहुल ने बनाए टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन।
*जहां राहुल के बल्ले से निकले 101 रन, तो विराट के खाते में आए 38 रन।
एक नजर डालते हैं टीम इंडिया के स्कोर कार्ड पर
केएल राहुल रहे पहली पारी के हीरो
बतौर कप्तान भी हिट रहे थे केएल राहुल
पहले टेस्ट में टीम इंडिया की पारी को संभालने वाले केएल राहुल वनडे की कप्तानी में भी हिट रहे थे, जिसे लेकर कई दिग्गजों ने उनकी जमकर तारीफ की थी। टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज खेली गई थी, जिसमें कुल 3 मैच हुए थे। जहां सीरीज का पहला मैच भारतीय टीम ने अपने नाम किया था, दूसरा मैच अफ्रीका टीम जीत गई थी। जिसके बाद आखिरी मैच केएल की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपने नाम किया और सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर एक नया रिकॉर्ड बना लिया। इस सीरीज में संजू ने शतक अपने नाम किया था।