नाम के आगे रोहित शर्मा के लगा हुआ है कप्तान, लेकिन हर मैच में फेल होना है हिटमैन का काम
दूसरे टेस्ट मैच में भी अफ्रीका के खिलाफ फेल रहे कप्तान रोहित शर्मा।
अद्यतन - जनवरी 4, 2024 12:47 अपराह्न

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के लिए कहानी में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जहां हिटमैन फिर से अपनी बल्लेबाजी में फ्लॉप साबित हुए। ऐसे में अब कप्तान के प्रदर्शन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं और आगे चलकर ये प्रदर्शन उनकी कप्तानी जानी का कारण बन सकता है।
टीम इंडिया ने इतना घटिना रिकॉर्ड बना दिया
कल पहले टीम इंडिया ने अफ्रीका को सिर्फ 55 रनों पर आउट कर दिया, जहां कप्तान रोहित शर्मा के फेवरेट गेंदबाज सिराज ने 6 विकेट अपने नाम किए। वहीं जब भारतीय टीम बल्लेबाजी करने आई तो, पूरी टीम 153 रनों पर आउट हो गई, इस दौरान गजब का नजारा देखने को मिला। जहां टीम का 5वां विकेट 153 रनों पर गिरा था, तो टीम का 10वां विकेट भी 153 रनों पर गिरा और इस बीच एक भी रन बना पाए भारतीय टीम के बल्लेबाज।
कप्तान रोहित शर्मा का मन नहीं लग रहा है अब क्रिकेट में!
*दूसरे टेस्ट मैच में भी अफ्रीका के खिलाफ फेल रहे कप्तान रोहित शर्मा।
*50 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हुए भारतीय टीम के कप्तान रोहित।
*पहले टेस्ट की पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में बनाए थे हिटमैन ने शून्य रन।
*अब रोहित का ये प्रदर्शन उन्हीं के लिए आगे चलकर बन जाएगा बड़ा खतरा।
ये कारनामा किया है कप्तान रोहित शर्मा की टीम ने
टीम इंडिया के नाम हुआ ऐसा खराब रिकॉर्ड दूसरे टेस्ट में
सिराज और मुकेश ने किया साल का शानदार आगाज
वहीं अफ्रीकी दूसरे टेस्ट के पहले दिन 2 बार बल्लेबाजी करने आई, इस दौरान मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार की रफ्तार के आगे मेजबानों ने घुटने टेक दिए। सिराज ने पहली पारी में अफ्रीका टीम के 6 बल्लेबाजों को आउट कर खेल कर दिया, वहीं मुकेश ने पहली पारी में 2 विकेट अपने नाम किए। तो दूसरी पारी में भी मुकेश अभी तक 2 विकेट अपने नाम कर चुके हैं, वहीं पूर्व खिलाड़ियों को कहना है कि जब भी मुकेश गेंदबाजी करने आते हैं तो वो मोहम्मद शमी की याद दिलाते हैं।