IND vs AUS: टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने चेतेश्वर पुजारा को दिया Guard Of Honour, वायरल हुआ वीडियो
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में चेतेश्वर पुजारा 100वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं।
अद्यतन - Feb 17, 2023 11:27 am

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 17 फरवरी से दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेल रही है। भारतीय खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने आज अपने टेस्ट करियर में एक नई उपलब्धि हासिल की। पुजारा करियर में 100वां टेस्ट खेलने वाले भारत के 13वें खिलाड़ी बन गए हैं।
पुजारा के करियर के इस खास क्षण में पूरा क्रिकेट जगत उन्हें बधाई देता हुआ नजर आ रहा है। वहीं ऑस्ट्रलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया के सभी प्लेयर्स पुजारा को गॉर्ड ऑफ ऑनर देते हुए नजर आए जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
चेतेश्वर पुजारा को भारतीय टीम ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
चेतेश्वर पुजारा लंबे समय से भारत के लिए क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में खेलते आ रहे हैं। टेस्ट करियर में पुजारा ने भारत के लिए कई शानदार पारियां खेल टीम को जीत दिलाने में अपना अहम योगदान दिया है। पुजारा ने अपने टेस्ट करियर में 99 मैचों में 44.16 के औसत से 7021 रन बनाए हैं जिसमें 19 शतक और 34 अर्धशतक शामिल है।
पुजारा अपने 100वें टेस्ट मैच में कुछ बड़ा कीर्तिमान हासिल करते हुए नजर आएंगे जिसकी उम्मीद पूरा क्रिकेट जगत कर रहा हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच शुरू होने से पहले भारतीय खिलाड़ी पुजारा को गॉर्ड ऑफ ऑनर देते हुए नजर आए।
बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में भारतीय खिलाड़ी दो लाइन में खड़े होकर तालियों से पुजारा का स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं। उसके बाद हर खिलाड़ी पुजारा को गले लगाकर बधाई देते हैं। फिर खिलाड़ी तस्वीरों के लिए कैमरा को पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यहां देखें वीडियो-
A guard of honour and a warm welcome for @cheteshwar1 on his 1⃣0⃣0⃣th Test 😃👌#TeamIndia | #INDvAUS | @mastercardindia pic.twitter.com/jZoY1mjctu
— BCCI (@BCCI) February 17, 2023