भारतीय टीम दिखा रही है सोशल मीडिया पर जोश, अफ्रीका की पिचों पर उड़ ना जाए होश
डरबन में खेला जाएगा आज पहला टी20 मुकाबला।
अद्यतन - दिसम्बर 10, 2023 1:51 अपराह्न

भारतीय टीम का आज से लंबा अफ्रीकी दौरा शुरू हो रहा है, जहां टीम इंडिया को कड़ी चुनौती मिलेगी। इसी को देखते हुए टीम का एक कड़ा अभ्यास सत्र हुआ था, जिसमें खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया था। वहीं टीम इंडिया के खिलाड़ी इस दौरे को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं और इसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिला है।
साउथ अफ्रीका के लिए 2 चीजें जाती हैं पक्ष में
जी हां, भारतीय टीम के खिलाफ साउथ अफ्रीका के पक्ष में 2 चीजे हैं, पहली है वहां की पिच। अफ्रीका में हमेशा से तेज और उछाल भरी पिचों पर खेल होता है, ऐसे में अफ्रीका टीम को इसकी आदत है और टीम इंडिया को संघर्ष करना पड़ेगा। दूसरा वहां के मैदानों की भी समझ अफ्रीका टीम को अच्छे से हैं, जिसके चलते टीम इंडिया को कड़ी चुनौती मिलने वाली है।
भारतीय टीम के खिलाड़ी अलग ही जोश में हैं
*डरबन में खेला जाएगा आज पहला टी20 मुकाबला।
*वहीं मैच से पहले टीम भारतीय टीम के खिलाड़ियों का हुआ फोटोशूट।
*जडेजा, सिराज और जायसवाल सहित कई खिलाड़ियों ने की तस्वीरें पोस्ट।
*टी20 सीरीज के लिए उत्साह से लबरेज नजर आए टीम इंडिया के खिलाड़ी।
सिराज के पोस्ट पर डालते हैं एक नजर
जडेजा भी दिखा रहे हैं पूरा टशन
भारतीय टीम के कप्तान भूले वर्ल्ड कप की हार
दूसरी ओर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अब वर्ल्ड कप की हार से आगे बढ़ गए हैं, जहां कल उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में हिटमैन की तीन तस्वीरें थी, जिसमें वो काफी खुश नजर आ रहे थे। इससे पहले वर्ल्ड कप हारते ही रोहित अपने परिवार के साथ में विदेश चले गए थे, साथ ही अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी20 और वनडे सीरीज में भी रोहित खेलते हुए नजर नहीं आए हैं। ऐसे में रोहित की टीम इंडिया में वापसी अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के जरिए होगी और वो उस सीरीज में कप्तानी करेंगे।