टीम इंडिया की खुशी को नजर ना लगे, अभ्यास के दौरान मस्त-मौला अंदाज दिखा खिलाड़ियों का - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया की खुशी को नजर ना लगे, अभ्यास के दौरान मस्त-मौला अंदाज दिखा खिलाड़ियों का

टीम इंडिया ने अगले मुकाबले के लिए किया जमकर अभ्यास।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक कुल 5 मैच लगातार जीते हैं, वहीं छठे मैच के लिए टीम को लंबा ब्रेक मिला है। इस ब्रेक में भी खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहें है और खुद को अगले मुकाबले के लिए तैयार कर रहे हैं। इस बीच टीम का एक वीडियो सामने आया है, जो आपको भी काफी ज्यादा ही पसंद आने वाला है।

किसके खिलाफ होगा टीम इंडिया का मैच?

वहीं टीम इंडिया का वर्ल्ड कप में छठा मैच 29 अक्टूबर के दिन होगा, ये मुकाबला इंग्लैंड टीम के खिलाफ खेला जाएगा। एक ओर भारतीय टीम इस समय गजब की लय में है, तो दूसरी ओर इंग्लैंड टीम का हाल बहुत ज्यादा ही बुरा है और टीम लगातार मुकाबले हार रही है। कल हुए मैच में भी लंका टीम ने इंग्लिश टीम को करारी मात दी है।

हमेशा ऐसा ही माहौल रहे टीम इंडिया में काश

*टीम इंडिया ने अगले मुकाबले के लिए किया जमकर अभ्यास।
*अभ्यास के दौरान विराट, गिल, सहित कई बल्लेबाजों ने की गेंदबाजी।
*लगातार 5 जीत के बाद काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे थे टीम के खिलाड़ी।
*साथ ही इस दौरान था काफी ज्यादा मजाक-मस्ती वाला माहौल।

टीम इंडिया के अभ्यास सत्र पर डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

आज किसके बीच होगा मुकाबला?

दूसरी ओर आज वर्ल्ड कप में एक ही मुकाबला खेला जाना है, जहां पाकिस्तान टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। एक ओर साउथ अफ्रीका टीम हर मैच में जीत अपने नाम कर रही है, तो दूसरी ओर पाकिस्तान टीम हार की हैट्रिक लगा चुकी है। ऐसे में आज पाक टीम के लिए मैच जीतना काफी जरूर है, वरना इस टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना ना के बराबर हो जाएगा। इस बीच खबर ये भी है कि वर्ल्ड कप के बाद बाबर आजम को कप्तानी से हटाया जा सकता है, तो कोच स्टाफ को भी रवाना किया जा सकता है और नए कप्तान के तौर पर कुछ ना भी सामने आए हैं।

पाक टीम ने जमकर की है इस मैच की तैयारी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?