टीम इंडिया के खिलाड़ियों के चेहरे पर दिखी थकान, लेकिन फाइनल खेलने की मुस्कान भी आई नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

टीम इंडिया के खिलाड़ियों के चेहरे पर दिखी थकान, लेकिन फाइनल खेलने की मुस्कान भी आई नजर

फाइनल मैच के लिए अहमदाबाद पहुंची पूरी टीम इंडिया।

Team India (Image Credit- Instagram)
Team India (Image Credit- Instagram)

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का कोई भी विजय रथ नहीं रोक पाया, रोहित की सेना ने हर मैच में इस बार जीत की कहानी लिखी है। वहीं अब फाइनल मुकाबल की बारी है, जो 19 तारीख के दिन अहमदाबाद के मैदान पर खेला जाएगा। जिसे लेकर टीम इंडिया सहित करोड़ों फैन्स भी काफी उत्साहित हैं और इस बीच टीम का एक वीडियो भी सामने आया है।

शानदार सफर रहा है टीम इंडिया का

जी हां, वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंंडिया का सफर सबसे शानदार रहा है, हर टीम को इस बार टूर्नामेंट में  हार मिली है लेकिन भारतीय टीम को एक भी हार नहीं मिली है। रोहित की टीम ने जीत का आगाज चेन्नई से किया था, जहां अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। उसके बाद टीम ने लीग स्टेज के सभी मैच जीते, वहीं सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराते ही भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में अपनी 10वीं जीत हासिल कर ली और अब बारी फाइनल मैच की है।

थकान के बीच भी टीम इंडिया में जोश है

*फाइनल मैच के लिए अहमदाबाद पहुंची पूरी टीम इंडिया।
*इस दौरान टीम के खिलाड़ियों के चेहरे पर नजर आई थकान।
*लेकिन खुद का स्वागत देख खिलाड़ियों में भर गया जोश।
*टीम के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है स्वागत वाला वीडियो।

टीम इंडिया के अहमदाबाद पहुंचने वाला वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

सेमीफाइनल मैच के बाद ऐसा था ड्रेसिंग रूम का नजारा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

किसके नाम हैं सबसे ज्यादा विकेट और सबसे ज्यादा रन?

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के बल्लेबाजों और गेंदबाजों का दबदबा रहा है, ऐसे में सबसे ज्यादा रन और विकेट भारतीय टीम के खिलाड़ियों के नाम है। सबसे ज्यादा रन बनाने की लिस्ट में विराट कोहली टॉप पर हैं, जहां विराट ने टीम के लिए 10 मैचों में 711 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली के बल्ले से 3 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं। तो सबसे ज्यादा विकेट इस वक्त मोहम्मद शमी के नाम है और उन्होंने सिर्फ 6 मैचों में 23 विकेट लिए हैं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?