झक्कास मूड में है इस वक्त टीम इंडिया, क्रिकेट छोड़ नए खेल के लिए खिलाड़ियों ने मजे - क्रिकट्रैकर हिंदी

झक्कास मूड में है इस वक्त टीम इंडिया, क्रिकेट छोड़ नए खेल के लिए खिलाड़ियों ने मजे

टीम इंडिया कल नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी आखिरी लीग मैच।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने ऐसा खेल दिखाया है कि हर कोई इस टीम का मुरीद हो गया, भारतीय टीम का विजय रथ ऐसा दौड़ा की हर टीम को रोहित एंड कम्पनी मात देती गई। जिसके बाद से टीम में इस वक्त खुशी का माहौल है और हर एक खिलाड़ी का मूड मस्त नजर आ रहा है। जिसका नजारा टीम के सोशल मीडिया अकाउंट पर देखने को मिल रहा है।

हर मैच में रहा टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन

जी हां, इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने अभी तक कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें से भारतीय टीम हर एक मैच जीती है। किसी भी मैच में रोहित की सेना को संघर्ष नहीं करना पड़ा है और बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन जारी है। ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और साउथ अफ्रीका को भारतीय टीम ने इस बार करारी मात दी है।

टीम इंडिया में इन दिनों अलग ही जोश है

*टीम इंडिया कल नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी आखिरी लीग मैच।
*उससे पहले टीम के सभी खिलाड़ियों ने मिलकर खेला अनोखा खेला।
*भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए नजर आए  Footvolley खेल।
*इस दौरान सभी खिलाड़ी दिखे काफी ज्यादा ही मस्ती के मूड में।

ये वीडियो आया है टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

शमी ने शुरू कर दी है सेमीफाइनल की तैयारी

दूसरी ओर टीम इंडिया ने सबसे पहले वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई थी, जिसे देखते हुए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सेमीफाइनल मुकाबले की तैयारी में जुट गए हैं। हाल ही में शमी ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जहां इस वीडियो में वो Legs का वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे थे। साथ ही शमी ने इस वर्ल्ड कप में अभी तक सिर्फ 4 ही मैच खेले हैं और इस चार मुकाबलों में वो 16 विकेट अपने नाम कर चुके हैं और आगे भी उनसे सभी को ऐसे दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।

आप भी देखो शमी का GYM वाला वीडियो

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?