टी20 के बाद अब वनडे सीरीज की है बारी, केएल के अंडर टीम इंडिया कर रही है कड़ी तैयारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

टी20 के बाद अब वनडे सीरीज की है बारी, केएल के अंडर टीम इंडिया कर रही है कड़ी तैयारी

कल खेला जाएगा टीम इंडिया और अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच।

Team India (Image Credit-Instagram)
Team India (Image Credit-Instagram)

इस समय टीम इंडिया साउथ अफ्रीका का दौरा करने में लगी है, जहां दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई है। वहीं अब वनडे सीरीज की बारी है, इस सीरीज में भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच कुल 3 मैच होंगे। तो केएल राहुल इस सीरीज के लिए कप्तान होंगे, ऐसे में उनका इस बार असली टेस्ट होगा।

टीम इंडिया को लग चुके हैं पहले ही 2 बड़े झटके

अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज से ठीक पहले टीम इंडिया को 2 बड़े झटके लगे हैं, ये झटके टीम के तेज गेंदबाजों से जुड़े हैं। सबसे पहला झटका दीपक चाहर के तौर पर लगा है, इस समय दीपक के पिता बीमार है और उन्होंने इस कारण से वनडे सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया है। जिसके बाद चाहर की जगह आकाश दीप को टीम में शामिल किया है, दूसरी ओर मोहम्मद शमी फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए हैं और वो टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे अब। इसी के साथ ही इस वनडे से सीरीज से स्पिन गेंदबाज युजी चहल और विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन की टीम इंडिया में वापसी हो रही है। पहला वनडे कल खेला जाएगा, दूसरा मैच 19 तारीख को होगा और आखिरी वनडे 21 तारीख के दिन होगा।

वनडे सीरीज में होगा टीम इंडिया का अब असली ‘टेस्ट’

*कल खेला जाएगा टीम इंडिया और अफ्रीका के बीच पहला वनडे मैच।
*इस वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम ने शुरू की नेट्स में कड़ी तैयारी।
*टीम के सोशल मीडिया अकाउंट पर अभ्यास का वीडियो किया गया है शेयर।
*वीडियो में पूरे जोश में नजर आए खिलाड़ी, खूब बहाया अपना पसीना।

एक नजर टीम इंडिया के अभ्यास सत्र पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

केएल राहुल ने भी पोस्ट किया है शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम कुछ प्रकार है

रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल , मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह और आकाश दीप।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?