टीम इंडिया के अभ्यास में नहीं दिखा जोश, साउथ अफ्रीका फिर से उड़ा देगी होश!
अब खेला जाएगा टीम इंडिया और अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच।
अद्यतन - Dec 31, 2023 11:37 am

टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज बेहद खराब तरीके से किया है, जहां मेजबान टीम ने मेहमान टीम को पहले ही टेस्ट मैच में करारी मात देकर सभी को हैरान कर दिया। साथ ही वनडे सीरीज हारने वाले अफ्रीका टीम पूरे जोश के साथ लौटी और टेस्ट में अपना सबसे बेस्ट दिया, वहीं अब बारी दूसरे और आखिरी टेस्ट की है।
अफ्रीका के बल्लेबाजों को बड़ी मुश्किल से आउट कर पाई टीम इंडिया
टीम इंडिया पहले टेस्ट की दोनों पारियों में सुपर फ्लॉप रही, वहीं गेंदबाजी में भी टीम का ऐसा ही हाल रहा। जहां अफ्रीका टीम ने 400 प्लस का स्कोर खड़ा किया और डीन एल्गर ने 185 रन ठोक दिए, इस दौरान भारतीय टीम के गेंदबाज संघर्ष करते हुए नजर आए और साथ ही तेज गेंदबाजों में वो दम नहीं दिखाई दिया। इस दौरान बुमराह को 4 विकेट मिले और बाकी के गेंदबाज फ्लॉप साबित हुए।
टेस्ट सीरीज बचाने के लिए कड़ी मेहनत करने में जुटी है टीम इंडिया
*अब खेला जाएगा टीम इंडिया और अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच।
*जिसे के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी कड़ा अभ्यास करते हुए आए नजर।
*कोच द्रविड़ ने भी खिलाड़ियों के साथ बिताया काफी समय, हिटमैन से की बात।
*3 जनवरी से होगा दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच का आगाज, दोनों टीमों में होंगे बदलाव।
टीम इंडिया के अभ्यास वाले वीडियो पर डालते हैं एक नजर
केएल राहुल भी नजर आ रहे हैं पूरे जोश में
कप्तान रोहित की बल्लेबाजी का होगा टेस्ट
लगता है कप्तान रोहित शर्मा वर्ल्ड कप की हार से आगे नहीं बढ़ पाए हैं, जिसका असर पहले टेस्ट मैच में देखने को मिला है। जहां वो काफी निराश-निराश नजर आ रहे थे, साथ ही पहली पारी में 5 रन बनाकर आउट हुए, तो दूसरी पारी में उनको खाता ही नहीं खुला और रबाडा ने उन्हें बोल्ड कर दिया। रोहित के साथ-साथ युवा खिलाड़ी यशस्वी और गिल भी बल्ले से फेल रहे थे, ऐसे में दोनों को फिर से खुद को साबित कर टीम में अपनी जगह पक्की करनी होगी वरना रहाणे और पुजारे के तौर पर टीम के पास विकल्प मौजूद हैं।