खेलने का मौका नहीं मिल रहा, फिर भी नेट्स में कितनी मेहनत कर रहे हैं आर अश्विन - क्रिकट्रैकर हिंदी

खेलने का मौका नहीं मिल रहा, फिर भी नेट्स में कितनी मेहनत कर रहे हैं आर अश्विन

वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक सिर्फ एक ही मैच खेला है आर अश्विन ने।

Ravichandran Ashwin  (Image Credit- Instagram)
Ravichandran Ashwin (Image Credit- Instagram)

आर अश्विन, ईशान किशन और शार्दुल ठाकुर ये वो नाम है, जिन्हें वर्ल्ड कप 2023 में काफी कम मौके मिलने हैं खेलने के। उसके बाद भी इन खिलाड़ियों में पूरा जोश है और ये सभी टीम के साथ लगातार कड़ा अभ्यास करने में जुटे हैं। इस बीच स्पिन गेंदबाज अश्विन तो सबसे अलग खास काम करने में लगे हैं और उसका वीडियो भी सामने आया है।

वर्ल्ड से पहले और बाद में हुए टीम में बदलाव

वर्ल्ड कप 2023 शुरू होने से पहले अक्षर पटेल को इस टूर्नामेंट के लिए चुना गया था, लेकिन एशिया कप 2023 में लगी चोट के कारण वो वर्ल्ड कप से बाहर हो गए। जिसके बाद टीम में आर अश्विन की एंट्री हो गई, फिर बीच वर्ल्ड कप में हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए। जिसके बाद पांड्या को बाहर होना पड़ा और अब उनकी जगह टीम में प्रसिद्ध कृष्णा आए हैं।

आर अश्विन गेंदबाजी छोड़ बल्लेबाजी पर फोकस करने में लगे हैं

*वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अभी तक सिर्फ एक ही मैच खेला है आर अश्विन ने।
*इस बीच सोशल मीडिया पर खिलाड़ी ने अपना एक वीडियो किया है पोस्ट।
*इस वीडियो में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं अश्विन।
*साथ ही नेट्स में स्पिन गेंदबाज ने मारे कई सारे कड़क शॉट्स भी।

ये वीडियो शेयर किया है आर अश्विन ने इंस्टाग्राम पर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ashwin (@rashwin99)

गिल ने फिर जीत लिया फैन्स का दिल

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शुभमन गिल लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, जिसका अब उन्हें फल भी मिल गया है। जहां ताजा ICC की वनडे रैंकिंग में इस बल्लेबाज ने बाबर आजम को पछाड़ दिया है, जिसके बाद शुभमन गिल ODI के नंबर के एक बल्लेबाज बन गए हैं पूरे 830 अंकों के साथ। दूसरी ओर विराट कोहली भी नंबर एक बल्लेबाज बनने की ओर बढ़ते जा रहे हैं, जहां कोहली अब इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गए हैं। दूसरी ओर ODI का नंबर गेंदबाज भी अब भारतीय है और उस गेंदबाज का नाम है मोहम्मद सिराज।

बल्लेबाज के लिए ICC का खास पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?