लो भाई खुल गई भारतीय टीम के बल्लेबाजों की पोल, नहीं झेल पा रहे रफ्तार भरी गेंदबाजी - क्रिकट्रैकर हिंदी

लो भाई खुल गई भारतीय टीम के बल्लेबाजों की पोल, नहीं झेल पा रहे रफ्तार भरी गेंदबाजी

सेंचुरियन टेस्ट के पहले ही दिन भारतीय टीम ने की काफी ज्यादा खराब शुरूआत।

 (Pic Source-Twitter)
(Pic Source-Twitter)

सेंचुरियन में भारतीय टीम का अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में आगाज अच्छा नहीं रहा है, जहां रोहित की टीम के बल्लेबाज अफ्रीकी टीम की रफ्तार के आगे फेल हो रहे हैं। ऐसे में टी20 और वनडे सीरीज में अपना बेस्ट देने वाली टीम इंडिया, अब लाल गेंद के खिलाफ पहले ही दिन संघर्ष करती हुई नजर आ रही है।

प्रसिद्ध कृष्णा के लिए आज का दिन बना खास

वहीं आज शुरू हुआ टेस्ट मैच भारतीय टीम के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के लिए खास बन गया है, जहां आज उनको टीम की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में भी डेब्यू करने का मौका मिला है। वहीं कृष्णा को डेब्यू टेस्ट कैप उनके साथी यानी की जसप्रीत बुमराह ने दी, दूसरी ओर प्रसिद्ध के डेब्यू के चलते मुकेश कुमार को मौका नहीं मिला है और वो बाहर बैठे हैं अंतिम 11 से।

भारतीय टीम के बल्लेबाजों का सच सामने आ गया

*सेंचुरियन टेस्ट के पहले ही दिन भारतीय टीम ने की काफी ज्यादा खराब शुरूआत।
*जहां टीम इंडिया के 3 टॉप बल्लेबाज रफ्तार के आगे रहे 22 गज पर सुपर फ्लॉप।
*कप्तान रोहित, जायसवाल के बाद शुभमन गिल भी तेज गेंदबाज की गेंद पर हुए आउट।
*खबर लिखे जाने तक विराट कोहली और युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर हैं क्रीज पर मौजूद।

कप्तान रोहित शर्मा इतने कम स्कोर पर हुए आउट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू विकेट लेने के बाद नांद्रे बर्गर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

क्या रहा था टी20 और वनडे सीरीज का नतीजा?

इस टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 और फिर वनडे सीरीज खेली गई थी, जिसमें भारतीय टीम का प्रदर्शन दमदार रहा था। सबसे पहले टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शतक जड़ा था। उसके बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज हुई थी, जिसे भारतीय टीम ने 2-1 से अपने नाम किया था और उस सीरीज के लिए टीम की कप्तानी केएल राहुल के हाथों में थी। भारत की तरफ से विराट के बाद केएल ही दूसरे कप्तान है जिन्होंने अफ्रीका को अफ्रीका में वनडे सीरीज में हराया हो।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?