अजिंक्य रहाणे इंस्टाग्राम रील्स के मामले में ये क्या बचपना कर रहे हैं आज-कल?
अजिंक्य रहाणे ने एक नई इंस्टा रील की है फैन्स के साथ शेयर।
अद्यतन - जनवरी 9, 2023 4:59 अपराह्न

वक्त के साथ-साथ टीम इंडिया के खिलाड़ियों को भी सोशल मीडिया का शौक चढ़ रहा है, इस लिस्ट में बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का नाम भी जुड़ गया है। क्रिकेट के मैदान पर हमेशा शांत रहने वाले रहाणे सोशल मीडिया पर अलग रूप दिखाते हैं, वहीं इस बार भी बल्लेबाज ने कुछ ऐसा ही किया है और वो जमकर वायरल भी हो रहा है।
लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है अजिंक्य रहाणे
दूसरी ओर अजिंक्य रहाणे घरेलू क्रिकेट में जमकर रन बना रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया से खेले इस खिलाड़ी को 1 साल पूरा हो गया और वो टीम में वापसी का हर एक प्रयास करने में लगे हुए हैं। रहाणे ने टीम इंडिया से अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था, साथ ही वनडे-टी20 टीम से तो वो काफी समय से बाहर हैं।
रील्स के नाम पर कुछ भी पोस्ट कर रहे हैं अजिंक्य रहाणे?
*अजिंक्य रहाणे ने एक नई इंस्टा रील की है फैन्स के साथ शेयर।
*अपने नए रील वीडियो में रहाणे चाय-कॉफी से जुड़ी चीज कर रहे हैं।
*साथ ही इस खिलाड़ी ने रील को थोड़ा फनी बनाने की है कोशिश।
*फैन्स को पसंद आया बल्लेबाज का ये अलग वाला रूप भी।
अजिंक्य रहाणे ने फैन्स के साथ एक फनी रील की है शेयर
हाल ही में बेटी से जुड़ा एक क्यूट पोस्ट साझा किया था
इस साल IPL में नई टीम का मिला साथ
अब रहाणे IPL में एक नई टीम से खेलते हुए नजर आएंगे, 2022 का सीजन उन्होंने KKR से खेला था और इस बार उनको धोनी की टीम यानी की CSK ने मिनी ऑक्शन में खरीदा है।