IND vs AUS: बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल अभी भी टीम में  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, केएल राहुल अभी भी टीम में 

जयदेव उनादकट की हुई वापसी

Team India (Image Credit- Twitter)
Team India (Image Credit- Twitter)

IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। बता दें कि इस समय दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने दोनों मैचों में जीत दर्ज कर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त बना रखी है।

दूसरी तरफ आज रविवार, 19 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो मैचों के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। बता दें कि ज्यादातर उन्हीं खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है जो पहलो दो टेस्ट मैचों के लिए टीम इंडिया में शामिल किए गए थे। लेकिन जयदेव उनादकट जो रणजी फाइनल खेलने के लिए टीम से रिलीज कर दिए गए थे, उन्हें एक बार फिर से टीम में शामिल किया गया है।

बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैचों के लिए टीम इंडिया:

रोहित शर्मा (कप्तान ), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव
और जयदेव उनादकट।

वहीं आपको इस सीरीज के बारे में बताएं तो सीरीज में टीम इंडिया के लिए जीत दर्ज करना वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल पहुंचने के लिए बहुत ही जरूरी है। साथ ही पहले दो मैचों में जिस तरीके से खासकर नागपुर टेस्ट में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है, उसे देखकर लग रहा है कि रोहित एंड कंपनी इस सीरीज में आसानी से जीत दर्ज कर सकती है।

खैर अब देखने लायक बात होगी कि भारतीय टेस्ट टीम, सीरीज के आखिरी दो टेस्ट मैचों में किस तरह का प्रदर्शन करती है। गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 1 से 5 मार्च के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। तो इसके बाद आखिरी टेस्ट मैच दोनों टीमों के बीच अहमदाबाद में 9 से 13 मार्च के बीच खेला जाएगा।

close whatsapp