रोहित विराट टी-20 वर्ल्ड कप

रोहित-विराट करेंगे ओपनिंग, RR के इस प्लेयर की होगी टीम में एंट्री, T20 वर्ल्ड कप सेलेक्शन से जुड़ी कुछ बड़ी अपडेट

USA और वेस्टइंडीज की मेजबानी में जून में खेला जाएगा टी-20 वर्ल्ड कप।

Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

IPL 2024 का सीजन इस वक्त जोर शोर से चल रहा है। हर दिन फैंस को एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच BCCI ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है, जो आईपीएल के ठीक बाद खेला जाएगा। इसी बीच टी20 वर्ल्ड कप को लेकर टीम इंडिया से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है जो काफी हैरान करने वाला है।

आपको बता दें कि, अप्रैल के अंत तक टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का चयन होना है, इसको लेकर कुछ बड़ी अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि, इस वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं अगर जारी आईपीएल सीजन में रियान पराग अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखते हैं तो 15 सदस्यीय टीम में उनकी जगह भी बन सकती है।

रोहित-विराट कर सकते हैं टी-20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग

दरअसल दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट की माने तो पिछले हफ्ते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के हेड क्वार्टर में राहुल द्रविड़, अगरकर और रोहित के बीच मीटिंग हुई है. इसमें कोहली को ओपनिंग का मौका देने को लेकर बात हुई। अगर कोहली के साथ रोहित शर्मा ओपनिंग करते हैं तो यशस्वी का पत्ता कट सकता है। शुभमन गिल वैकल्पिक ओपनर के रूप में टीम इंडिया में शामिल हो सकते हैं। यशस्वी आईपीएल 2024 में कुछ खास नहीं कर पाए हैं, उन्होंने 7 मैचों में 121 रन बनाए हैं।

आपको बता दें कि, कोहली ने अफगानिस्तान की घरेलू सीरीज के लिए खुद को उपलब्ध बताया। वह और रोहित लगभग दो साल के बाद T2oI फॉर्मेट में वापसी की। उन्होंने दो मैचों में नंबर 3 स्थान पर बल्लेबाजी की। वहीं यशस्वी जयसवाल ने रोहित के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत की। लेकिन टी20 विश्व कप के आगामी संस्करण में यह बदल सकता है।

इसके अलावा मीटिंग में रियान पराग को लेकर भी चर्चा हुई। रियान को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए मौका मिल सकता है। अगर आईपीएल 2024 में उनके परफॉर्मेंस को देखें तो वह काफी अच्छा रहा है। रियान ने 7 मैचों में 318 रन बनाए हैं। इसके अलावा मयंक यादव को लेकर भी चर्चा हुई लेकिन उनका चोटिल होना उनके खिलाफ चला गया। BCCI का मानना है कि मयंक को शामिल करना एक जोखिम भरा फैसला हो सकता है।

close whatsapp