भारत की ओर से 5 खिलाड़ी जिन्होंने पिंक बॉल टेस्ट में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत की ओर से 5 खिलाड़ी जिन्होंने पिंक बॉल टेस्ट में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रहा है।

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)
Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

इस समय ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट पर्थ में खेला गया था, जिसे टीम इंडिया ने 295 रनों से अपने नाम किया। अब ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से एडिलेड में शुरू हो रहा है।

यह टेस्ट मुकाबला पिंक बॉल टेस्ट होगा। टीम इंडिया ने अभी तक टेस्ट में चार पिंक बॉल मैच खेले हैं, जिसमें से तीन में उन्होंने जीत दर्ज की है, जबकि एक में टीम को हार झेलनी पड़ी है। अब आगामी टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार है। इस आर्टिकल में आज हम आपको बताते हैं कि टीम इंडिया की ओर से पिंक बॉल टेस्ट में पांच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन हैं।

5- चेतेश्वर पुजारा- 98 रन

Cheteshwar Pujara. (Image Source: Getty Images)
Cheteshwar Pujara. (Image Source: Getty Images)

इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर चेतेश्वर पुजारा है, जिन्होंने तीन मैचों में 98 रन बनाए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में 2019 में खेले गए पहले डे-नाइट टेस्ट में टीम इंडिया की ओर से चेतेश्वर पुजारा ने 55 रन बनाए थे जिसकी वजह से टीम इंडिया ने मैच को एक पारी और 46 रनों से अपने नाम किया था।

इसके बाद उन्होंने एडिलेड में 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 43 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में पुजारा बिना खाता खोले ही आउट हो गए और टीम इंडिया 36 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड के खिलाफ 2021 में खेले गए अपने अंतिम मैच में भी चेतेश्वर पुजारा अहमदाबाद में बिना खाता खोले वापस पवेलियन लौट गए।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp