पाकिस्तान टीम ने सबसे बड़े फैन Momin Saqib के लिए 'एक दम से वक्त बदल दिया, जज्बात बदल दिए' - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान टीम ने सबसे बड़े फैन Momin Saqib के लिए ‘एक दम से वक्त बदल दिया, जज्बात बदल दिए’

वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम को 7 विकेट से भारत ने हराया।

Momin Saqib (Image Credit- Instagram)
Momin Saqib (Image Credit- Instagram)

जब भी पाकिस्तान टीम के सबसे बड़े फैन की बात आती है, तो Momin Saqib का नाम इस लिस्ट में टॉप पर आता है। मोमिन टीम को सपोर्ट करने के लिए दुनिया के हर कोने में पहुंच जाते हैं, लेकिन वो इस बार भारत नहीं आ पाए। दूसरी ओर टीम इंडिया ने जैसे ही पाकिस्तान को मात, इस फैन की हालत खराब हो गई और अब मोमिन का एक वीडियो काफी ज्यादा ही वायरल हो रहा है।

कब खबरों में आए थे Momin Saqib?

टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2019 में भी पाकिस्तान को करारी मात दी थी, जिसके बाद Momin Saqib का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। एक इंटरव्यू के दौरान मोमिन ने पाकिस्तान टीम को पिज्जा, बर्गर खाने के लिए बोला था और बड़े ही मजाकिया तरीके से अपना दुख दिखाया था। बस उसी के बाद से पूरी दुनिया मोमिन को जानने लग गई और मोमिन विराट सहित टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों से भी मिल चुका है।

पाकिस्तान की हार देख Momin Saqib बुरी तरह रोने लगा

*वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम को 7 विकेट से भारत ने हराया।
*उसके बाद पाक टीम के सबसे फैन Momin Saqib का वीडियो हुआ वायरल।
*अपने वायरल वीडियो में पाक टीम का फैन मोमिन रोता हुआ आया नजर।
*वहीं मोमिन के इस वायरल वीडियो को अब तक देख चुके हैं कई लाखों लोग।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Momin Saqib का ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Momin Saqib (@mominsaqib)

विराट ने दी बाबर आजम को अपनी जर्सी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

पाक टीम ने किया फैन्स को बुरी तरह निराश

जी हां, पाकिस्तान टीम ने भारत के खिलाफ बेहद खराब प्रदर्शन किया, इससे पहले पाक ने लंका को सबसे बड़ा रन चेज करते हुए हराया था। लेकिन बाबर की टीम वैसी लय में नजर नहीं आई और बुरी तरफ फेल साबित हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान टीम 191 रनों पर ही ऑलआउट हो गई, टीम की तरफ से सिर्फ बाबर और रिजवान का बल्ला चला। उसके बाद गेंदबाजी में पाकिस्तान सिर्फ 3 विकेट ही ले पाया टीम इंडिया के और मुकाबला हार गया।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?