International Masters League के आगामी सीजन के लिए शेड्यूल और कप्तानों के नामों की हुई घोषणा, भारत की कमान संभालेंगे सचिन
17 नवंबर से शुरू हो रहा है टूर्नामेंट
अद्यतन - Oct 8, 2024 4:11 pm

बहुप्रतीक्षित International Masters League के आगामी सीजन के लिए फैंस का इंतजार अब खत्म हो चुका है। बता दें कि टूर्नामेंट की शुरुआत 17 नवंबर से होने वाली है। टूर्नामेंट में कुल छह टीमें खेलते हुई नजर आएंगी। भारत के अलावा इस बार वेस्टइंडीज, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं।
पहला मैच भारत और श्रीलंका के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां पर टूर्नामेंट के कुल चार मैच खेले जाएंगे, इसके बाद 6 मैच लखनऊ और 8 मैच रायुपर में खेले जाएंगे। इसमें टूर्नामेंट का फाइनल और सेमीफाइनल मैच भी शामिल है।
भारत की कमान पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर संभालने वाले हैं, तो वेस्टइंडीज की ब्रायन लारा, श्रीलंका की कुमार संगाकारा, ऑस्ट्रेलिया की शेन वाटसन, इंग्लैंड की इयोन माॅर्गन, साउथ अफ्रीका की जैक कैलिस कप्तानी करने वाले हैं।
टूर्नामेंट के आगामी सीजन को लेकर लीग कमिश्नर सुनील गावस्कर ने कहा- हर देश के दिग्गज इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में खेलेंगे। उनके लिए, यह अपना स्किल दिखाने और दुनिया को दिखाने का एक शानदार अवसर है कि वे अभी भी बहुत अच्छे हैं। यह एक रोमांचक लीग होने वाली है, जिसमें करीबी मुकाबले होंगे। मुझे यकीन है कि यह उन सभी के लिए एक उपहार होगा जो मैदान पर आएंगे और टेलीविजन पर देखेंगे।
International Masters League के आगामी सीजन का फुल शेड्यूल
| तारीख | दिन | समय | वेन्यू | शेड्यूल |
| 17-11-2024 | Sun | 7:30 PM | Mumbai | India v Sri Lanka |
| 18-11-2024 | Mon | 7:30 PM | Mumbai | Australia v South Africa |
| 19-11-2024 | Tue | 7:30 PM | Mumbai | Sri Lanka v England |
| 20-11-2024 | Wed | 7:30 PM | Mumbai | West Indies v Australia |
| 21-11-2024 | Thu | 7:30 PM | Lucknow | India v South Africa |
| 23-11-2024 | Sat | 7:30 PM | Lucknow | South Africa v England |
| 24-11-2024 | Sun | 7:30 PM | Lucknow | India v Australia |
| 25-11-2024 | Mon | 7:30 PM | Lucknow | West Indies v Sri Lanka |
| 26-11-2024 | Tue | 7:30 PM | Lucknow | England v Australia |
| 27-11-2024 | Wed | 7:30 PM | Lucknow | West Indies v South Africa |
| 28-11-2024 | Thu | 7:30 PM | Raipur | India v England |
| 30-11-2024 | Sat | 7:30 PM | Raipur | Sri Lanka v England |
| 01-12-2024 | Sun | 7:30 PM | Raipur | India v West Indies |
| 02-12-2024 | Mon | 7:30 PM | Raipur | Sri Lanka v Australia |
| 03-12-2024 | Tue | 7:30 PM | Raipur | West Indies v England |
| 05-12-2024 | Thu | 7:30 PM | Raipur | Semi Final 1 |
| 06-12-2024 | Fri | 7:30 PM | Raipur | Semi Final 2 |
| 08-12-2024 | Sun | 7:30 PM | Raipur | Final |