IPL 2008 Recap: राजस्थान रॉयल्स के चैंपियन बनने से लेकर हरभजन-श्रीसंत विवाद तक, पहले सीजन से जुड़ी हर जानकरी
राजस्थान रॉयल्स बनी थी IPL 2008 की चैंपियन।
अद्यतन - Mar 10, 2024 11:29 am
एकमात्र सीजन जहां पाकिस्तानी प्लेयर्स को मिला था मौका

आईपीएल 2008, यह एकमात्र ऐसा सीजन था, जहां पाकिस्तानी प्लेयर्स को खेलने का मौका मिला था। शोएब अख्तर, उमर गुल, सलमान बट, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, मोहम्मद आसिफ, सोहैल तनवीर, कामरान अकमल, यूनिस खान, मिसबाह उल हक, शाहिद अफरीदी, अजहर महमूद आईपीएल खेल चुके हैं और इन सभी प्लेयर्स ने 2008 में ही IPL खेला था।
IPL 2008 के ऑरेंज एंड पर्पल कैप विनर

आईपीएल 2008 में सबसे ज्यादा रन किंग्स इलेवन पंजाब के शॉन मार्श ने बनाए थे। मार्श ने 616 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। वहीं सबसे ज्यादा विकेट राजस्थान रॉयल्स के सोहैल तनवीर ने झटके थे। तनवीर ने 22 विकेट लिए थे और पर्पल कैप अपने नाम की थी। तनवीर की गेंदबाजी की वजह से राजस्थान पहले सीजन में इतनी सफल टीम रही थी।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो