एबी डी विलियर्स ने मैच के बाद अपनी मैन ऑफ दी मैच की ट्राफी को दे दिया जाकर अपने फैन को - क्रिकट्रैकर हिंदी

एबी डी विलियर्स ने मैच के बाद अपनी मैन ऑफ दी मैच की ट्राफी को दे दिया जाकर अपने फैन को

AB de Villiers
Royal Challengers Bangalore’s AB de Villiers in action. (Photo by IANS)

इंडियन प्रीमियर लीग 11 वें सीजन कल इस सीजन का 51 वां मैच रॉयल चेलेंजर्स बेंगलौर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया ये मैच आरसीबी की टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण था प्लेऑफ में अपनी पहुँचने की उम्मीदों को बरकरार रखने के लिए और उन्होंने इसे कायम रखते हुए हैदराबाद की टीम को इस मैच में 14 रनों से हरा दिया.

एबी डी विलियर्स जिन्होंने आरसीबी के लिए मैच विनर खिलाड़ी की भूमिका को एकबार फिर से निभाया. डी विलियर्स ने इस मैच में पहले बल्ले से 69 रनों की शानदार आक्रामक पारी खेली और उसके बाद उन्होंने फील्डिंग के दौरान एक अद्भूत कैच पकड़कर आरसीबी की टीम को जिताने में अहम भूमिका को निभाया.

आरसीबी के इस मैच में जीत हासिल करने के बाद पोस्ट मैच में जब एबी डी विलियर्स को मैन ऑफ दी मैच का अवार्ड मिला उसके बाद फैन्स उनके नाम को एकबार फिर से पुकारने लगे जिसके बाद डी विलियर्स एक फैन के पास जाकर उससे हाथ मिलाया और मैन ऑफ़ दी मैच आवर्ड के रूप में मिली ट्राफी को उन्होंने उस फैन को दे दी.

इसके बाद आरसीबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस पूरे वाक्या का वीडियों डालते हुए उसमें लिखा कि “एथलेटिक, टेलेंटेड, चार्मिंग और सभी के चेहेते एबी डी विलियर्स सच में किसी सुपरमैन से कम नहीं है.”

यहाँ पर देखिये उस घटना का पूरा वीडियों

मैच में हुआ था ये

रॉयल चेलेंजर्स बेंगलौर बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने जमकर हमला बोला जिसके बाद इस मैच में 400 से भी अधिक रन बनते हुए देखे गयें. आरसीबी की टीम को इस मैच में हीत हासिल करना बेहद जरुरी था ताकि वह प्लेऑफ की दौड़ में लगातार बने रहे और उन्होंने ऐसा ही किया जिसकें बाद अब उन्हें आखिरी मैच जो राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है उसमें उन्हें सिर्फ जीत हासिल करनी होगी क्योंकिं टीम का नेट रन रेट पहले से ही काफी बेहतर है.

close whatsapp