मुंबई और चेन्नई के बीच पहले मैच के दौरान ट्विटर पर इस तरह देखने को मिली दोनों टीमों के बीच जंग - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुंबई और चेन्नई के बीच पहले मैच के दौरान ट्विटर पर इस तरह देखने को मिली दोनों टीमों के बीच जंग

Ishan Kishan
Ishan Kishan plays a shot. (Photo Source: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग का 11 वां सीजन आज से शुरू हो चुका है जिसमे पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में वानखेड़े के मैदान में खेला जा रहा है. इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने क निर्णय लिया जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर का खेल खत्म होने के बाद 165 रन बना सकी.

मुंबई को दिए शुरूआती झटके

चेन्नई सुपर किंग्स जो 2 साल बैन के बाद इस आईपीएल सीजन में वापसी कर रही है उसने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी क निर्णय लिया और आते ही मुंबई की टीम को दीपक चाहर ने 7 रन के स्कोर पर पहला झटका दिया इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा जो लुईस के साथ ओपनिंग करने आयें थे वे भी इस पहले मैच में कुछ ख़ास नहीं कर सके और सिर्फ 15 रन बनाकर वाट्सन का शिकार बन गयें जिस वजह से पहले 6 ओवर का खेल खत्म होने तक मुंबई की टीम सिर्फ 39 रन ही बना सकी.

किशन और सूर्यकुमार ने संभाला

मुंबई इंडियंस को इस खराब शुरुआत से उबारने का काम इशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने किया जिन्होंने तीसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी करके टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले जाने का काम किया लेकिन इसके बाद सूर्य कुमार वाट्सन की गेंद पर 6 रन मारने के चक्कर कैच आउट हो गयें और इसके थोड़ी देर ही बाद इशान किशन भी 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गयें.

अंत में पंड्या बंधू ने निभाई जिम्मेदारी

मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच में आखिरी के 5 ओवर काफी महत्वपूर्ण थे थे और उस समय टीम के सबसे उपयुक्त खिलाड़ी क्रीज पर मौजूद थे हार्दिक और क्रुणाल जिन्होंने अपनी टीम को एक अच्छे स्कोर की तरफ ले जाने का काम किया और इस मैच में मुंबई ने चेन्नई के सामने 166 रन जीतने का टारगेट रखा.

यहाँ पर देखिये मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान फैन्स ने किस तरह किया ट्विट :

https://twitter.com/itsAKM005/status/982648273520373760

https://twitter.com/CricFreakRD/status/982648799578374145

https://twitter.com/ISACHINK80/status/982648831752966144

https://twitter.com/ImRSD45/status/982647858850508801

https://twitter.com/Nick_Ksg/status/982647586472452096

https://twitter.com/Desirational/status/982647485154938880

https://twitter.com/arkola28/status/982647483804233728

https://twitter.com/ModuSir/status/982647457057144832

https://twitter.com/rushie82/status/982648321016676352

https://twitter.com/RameezzRaja/status/982646851735359488

 

https://twitter.com/imsavan08/status/982646829660585984

https://twitter.com/pratishtha_xx/status/982646754960011264

close whatsapp