आईपीएल 2018 में ये पांच गेंदबाज रहेंगे इस बार पर्पल कैप जीतने के सबसे बड़े हकदार
अद्यतन - फरवरी 19, 2018 4:17 अपराह्न
4. ड्वेन ब्रावो

चेन्नई सुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में वापसी करने साथ अपनी टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को एक बार फिर से टीम में शामिल करने का काम किया है जिसमे उनके लिए मैच विनर की भूमिका निभाने वाले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के दिग्गज आलराउंडर खिलाड़ियों में से एक वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो एक बार फिर से पिली जर्सी में खेलने के लिए तैयार है. आईपीएल 2013 और 2015 में ब्रावो आईपीएल के इस सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे. ब्रावो आईपीएल का पिछला सीजन चोटिल होने के कारण नहीं खेल सके थे जिसके बाद उन्होंने अब कैरिबियन प्रीमियर लीग में वापसी करने के साथ एक बार फिर से अच्छा प्रदर्शन किया जिसके बाद बिग बैश लीग में विकेट लेने के मामले में ब्रावो दूसरे स्थान पर थे. इसलिए इस आईपीएल सीजन में इस खिलाड़ी की नजर भी पर्पल कैप पर पूरी तरह से रहने वाली है.