IPL 2019 Recap

IPL 2019 Recap: चौथी बार चैंपियंस बनी MI, दिल्ली टीम का बदल गया नाम और क्या हुआ उस सीजन में जानिए यहां

मुंबई इंडियंस बनी थी IPL 2019 की चैंपियन।

IPL 2019 (Photo Source: X/Twitter)
IPL 2019 (Photo Source: X/Twitter)

जैसे IPL 2024 को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वैसा ही कुछ 2019 में भी हुआ था और वजह थी भारत में होने वाला जनरल इलेक्शन। इस साल की तरह उस साल भी ये कयास लगाए जा रहे थे कि, लोकसभा चुनाव की वजह से IPL को भारत से बाहर शिफ्ट किया जा सकता है। लेकिन आखिरी में पूरा टूर्नामेंट भारत में ही आयोजित करवाया गया।

हालांकि, आईपीएल की वजह से जो एक चीज बदली, वो थी वनडे वर्ल्ड कप की शेड्यूल। जिसके कारण भारत का विश्व कप में पहला मैच दो जून की बजाय 5 जून किया गया। क्योंकि लोढा समिति की सिफारिश के अनुसार बीसीसीआई को आईपीएल के समापन के बाद और भारत के अंतरराष्ट्रीय मैच के बीच 15 दिनों के अनिवार्य गैप को बनाए रखने का निर्देश दिया गया था। इसके अलावा उस आईपीएल में और क्या-क्या खास हुआ था आइए हम आपको बताते हैं।

IPL 2019 Recap: बदल गया था दिल्ली की टीम का नाम

IPL 2019 (Photo Source: X/Twitter)
IPL 2019 (Photo Source: X/Twitter)

आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली डेयरडेविल्स ने आईपीएल 2019 के शुरू होने से पहले अपने टीम के नाम में बदलाव किया था। फ्रेंचाइजी ने दिसंबर 2018 में टीम के नाम बदलने का ऐलान किया था। दिल्ली फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम का नाम दिल्ली डेयरडेविल्स से बदलकर दिल्ली कैपिटल्स रखा और साथ ही में उस नाम के हिसाब से नया लोगो भी लॉन्च किया।

IPL 2019: जयदेव उनादकट थे उस सीजन के ऑक्शन के सबसे महंगे प्लेयर

IPL 2019 (Photo Source: X/Twitter)
IPL 2019 (Photo Source: X/Twitter)

उस सीजन हुए ऑक्शन में 60 खिलाड़ियों के ऊपर कुल 106.8 करोड़ रुपये खर्च हुए। जयदेव उनादकट और अनकैप्ड वरुण चक्रवर्ती सबसे महंगे बिके। उनादकट  8.4 करोड़ रुपये में खरीदे गए। विदेशी खिलाड़ियों में सैम करन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, उन्हें 7.2 करोड़ रुपये मिले थे।

IPL 2019 में दो गेंदबाजों ने ली थी हैट्रिक

IPL 2019 (Photo Source: X/Twitter)
IPL 2019 (Photo Source: X/Twitter)

आईपीएल के 12वें सीजन में दो गेंदबाजों ने हैट्रिक ली थी। 12वें सीजन में सबसे मंहगे विदेश खिलाड़ी किंग्स इलेवन पंजाब के ऑलराउंडर सैम करन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैट्रिक ली थी। उन्होंने उस मैच में 11 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं श्रेयस गोपाल हैट्रिक लेने वाले दूसरे गेंदबाज थे। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ तीन विकेट चटकाए थे।

IPL 2019: किसने जीता था ऑरेंज एंड पर्पल कैप

IPL 2019 (Photo Source: X/Twitter)
IPL 2019 (Photo Source: X/Twitter)

आईपीएल 2019 में डेविड वॉर्नर ने सिर्फ 12 मैच खेलते हुए 692 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 69.20 रहा और उसके लिए उन्हें ऑरेंज कैप मिला। डेविड वॉर्नर ने इस दौरान 8 अर्धशतक और एक शतक लगाया। हालांकि एक बात ये भी है कि उन्होंने हैदराबाद के लिए सभी मैच नहीं खेले थे, अगर वो सभी मैच खेलते तो उनके बल्लेबाजी आंकड़े में कुछ बदलाव हो सकता था।

चेन्नई सुपर किंग्स के लेग स्पिनर इमरान ताहिर आईपीएल के 12वें सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। उन्होंने उस सीजन CSK के लिए 17 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 26 विकेट लिए थे और इसी वजह से उन्हें पर्पल कैप मिला था।

IPL 2019: कौन सी टीम बनी थी चैंपियन?

IPL 2019 (Photo Source: X/Twitter)
IPL 2019 (Photo Source: X/Twitter)

IPL 2019 का फाइनल चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। फाइनल में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 149 रन ही बना सकी। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन ने फाइनल में दमदार पारी खेली।

150 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वॉटसन ने 80 रन बनाए थे। लेकिन उनके आउट होने के बाद चेन्नई की पारी लड़खड़ा गई। वॉटसन के घुटने में चोट लग गई थी और उनके घुटने के आस-पास खून निकलता हुआ दिखाई दे रहा था और वो अंत तक लड़ते रहे। अंत में मुंबई की टीम एक रन से जीत दर्ज करने में कामयाब रही और उन्होंने चौथी बार खिताब अपने नाम किया।

close whatsapp