आईपीएल (IPL) 2022: IPL के इतिहास में 10 सबसे लंबे छक्के मारने वाले खिलाड़ी
दस खिलाड़ियों की इस लिस्ट में कई भारतीय खिलाड़ी का भी नाम है मौजूद।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - मई 19, 2022 6:14 अपराह्न
01.एल्बी मोर्कल – 125 मीटर

तो आखिर इस लीग के इतिहास में सबसे लंबा छक्का किसने लगाया है? जवाब है पूर्व ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल। यह काफी आश्चर्यजनक है कि एमएस धोनी और क्रिस गेल जैसे बड़े खिलाड़ी इस सूची में टॉप पर नहीं हैं। मोर्कल ने इस लीग के पहले सीजन में प्रज्ञान ओझा को 125 मीटर का छक्का लगाया, जब वह डेक्कन चार्जर्स (DC) के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेल रहे थे।
वह आईपीएल में 125 मीटर का छक्का लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। आरसीबी (RCB) के खिलाफ मोर्कल की धमाकेदार पारी, जब उन्होंने विराट कोहली के एक ओवर में 28 रन बनाए, प्रशंसकों की यादों में आज भी जिंदा है। वह एक तेजतर्रार ऑलराउंडर थे, जो बड़े-बड़े शॉट्स खेलना पसंद करते थे और गेंद को पूरे मैदान में स्वतंत्र रूप से हिट करते थे।
एल्बी मोर्कल सर्वश्रेष्ठ फिनिशरों में से एक थे जो उस वक्त सीएसके (CSK) के पास था। वह 2008 की नीलामी में सीएसके की दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे। मोर्कल जल्द ही चेन्नई सुपर किंग्स का अहम हिस्सा बन गए। वह आमतौर पर नई गेंद से गेंदबाजी करते थे और फिनिशर की भूमिका निभाते थे।