आईपीएल (IPL) 2022: IPL के इतिहास में 10 सबसे लंबे छक्के मारने वाले खिलाड़ी - 10 का पृष्ठ 9 - क्रिकट्रैकर हिंदी

आईपीएल (IPL) 2022: IPL के इतिहास में 10 सबसे लंबे छक्के मारने वाले खिलाड़ी

दस खिलाड़ियों की इस लिस्ट में कई भारतीय खिलाड़ी का भी नाम है मौजूद।

02.प्रवीण कुमार – 124 मीटर

Praveen Kumar. (Photo Source: Twitter)
Praveen Kumar. (Photo Source: Twitter)

आईपीएल इतिहास के पांच सबसे बड़े छक्के बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में लगे, जो समुद्र तट से 934 मीटर ऊपर है। यह आईपीएल में मैचों की मेजबानी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले नियमित स्थानों में सबसे ऊपर है। एक ऐसा मैदान जो गेल के तूफान का गवाह बना जब उन्होंने सिर्फ 66 गेंदों पर 175* रन बनाए।

प्रवीण कुमार एक ऐसा नाम है जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी की वो आईपीएल के इतिहास में सबसे लंबे छक्के मारने की सूचि में नंबर दो पर होंगे। 78/6 की विकट स्थिति में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ओर से, इस तेज गेंदबाज ने लाइन-अप के कुछ स्थापित बल्लेबाजों को दिखाया कि ऐसे स्थिति में कैसे खेला जाता है। उन्होंने 2008 में बैंगलोर के लिए शानदार प्रदर्शन किया और कई विकट परिस्थितियों में अपनी टीम को संभाला।

प्रवीण कुमार ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ युसूफ पठान की गेंद पर लॉन्ग-ऑन पर 124 मीटर छक्का लगाया। इसके बाद उन्होंने शेन वार्न को कुछ और बड़े शॉट्स लगाए। बैंगलोर मैच हार जाती लेकिन प्रवीण ने कम से कम डिफेंड करने लायक स्कोर बनाया और शर्मनाक हार से अपनी टीम को बचा लिया।

Previous
Page 9 / 10
Next

close whatsapp