आईपीएल (IPL) 2022: IPL के इतिहास में 10 सबसे लंबे छक्के मारने वाले खिलाड़ी
दस खिलाड़ियों की इस लिस्ट में कई भारतीय खिलाड़ी का भी नाम है मौजूद।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - मई 19, 2022 6:14 अपराह्न
03.एडम गिलक्रिस्ट – 122 मीटर

लंबे और ऊंचे छक्के के मामले में धर्मशाला क्रिकेट मैदान ने बीते वर्षों में बड़े-बड़े शॉट्स का एक अलग ही नज़ारा देखा है। यह मैदान खूबसूरत होने के साथ-साथ बल्लेबाजों के लिए भी जन्नत है। पिच बल्लेबाजी के अनुकूल है और इसलिए यहां कुछ सबसे लंबे छक्के लगाए गए हैं।
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट ने 2011 में आरसीबी (RCB) के खिलाफ चार्ल लैंगवेल्ट को 122 मीटर लंबा हिट मारा था। यह अभी भी एक विकेटकीपर द्वारा रिकॉर्ड है जिसे उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के लिए खेलते हुए बनाया था। वह उस समय पंजाब के कप्तान थे। आईपीएल के प्रशंसकों को अपने पसंदीदा विकेटकीपर द्वारा इतनी बड़ी हिट देखकर आश्चर्य नहीं हुआ था क्योंकि यह उनके लिए सामान्य बात थी।
एडम गिलक्रिस्ट 2008 से 2012 के बीच दो आईपीएल टीमों, किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और डेक्कन चार्जर्स (DC) के लिए खेले। इस लीग में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने 2009 में डेक्कन चार्जर्स की कप्तानी करते हुए खिताब जीता। यह उनका शानदार सीजन था, उन्होंने 16 मैच में 495 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल है।