IPL 2022: यह 5 खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स की टीम में नाथन कुल्टर नाइल की जगह ले सकते हैं
IPL 2022 सीजन के पहले मुकाबले में चोटिल होने के बाद नाथन कुल्टर नाइल पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - अप्रैल 7, 2022 4:12 अपराह्न
5 – कॉलिन डी ग्रैंडहोम

न्यूजीलैंड टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी कॉलिन डी ग्रैंडहोम का टेस्ट, वनडे के अलावा टी-20 फॉर्मेट में बल्ले और गेंद दोनों से काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था। जिसमें कॉलिन ने IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में भी हिस्सा लिया था, लेकिन उनको खरीदने में किसी भी फ्रेंचाइजी ने किसी तरह की कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
अभी तक कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने IPL में कुल 25 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 303 रन बनाने के साथ 6 विकेट भी हासिल किए हैं। कॉलिन साल 2017 के IPL सीजन में KKR टीम का हिस्सा थे, वहीं साल 2018 और 2019 के IPL सीजन में वह RCB टीम की तरफ से खेलते हुए दिखाई दिए थे।
लेकिन साल 2021 में उनके फॉर्म में गिरावट आने के बाद जहां उन्हें न्यूजीलैंड की टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया वहीं IPL मेगा ऑक्शन में भी इसका असर देखने को मिला। हालांकि ग्रैंडहोम ने सुपर स्मैश 2021-22 जो न्यूजीलैंड की अहम घरेलू टी-20 टूर्नामेंट है उसमें उन्होंने 10 पारियों में कुल 240 रन बनाने थे।