IPL 2022: यह 5 खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स की टीम में नाथन कुल्टर नाइल की जगह ले सकते हैं
IPL 2022 सीजन के पहले मुकाबले में चोटिल होने के बाद नाथन कुल्टर नाइल पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - अप्रैल 7, 2022 4:12 अपराह्न
4 – हेडन केर्र

बिग बैश लीग 2021-22 में युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी हेडन केर्र ने जहां गेंद से 25 विकेट हासिल किए थे, वहीं बल्ले से उन्होंने अपनी टीम सिडनी सिक्सर्स के लिए 152 रनों का योगदान दिया था। जिसके दम पर सिडनी सिक्सर्स की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। जिसमें बल्ले से उनकी सबसे बेहतरीन पारी एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ 58 गेंदों में नाबाद 98 रनों की देखने को मिली थी।
हेडन की गेंदबाजी को लेकर बात की जाए तो वह अपनी गति में काफी शानदार तरीके से मिश्रण करना जानते हैं, जिससे वह लगातार अंतराल में विकेट लेते हुए दिखाई देते हैं। केर्र की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन पर्थ स्कॉचर्स के खिलाफ 32 रन देकर 4 विकेट देखने को मिली थी।
केर्र का प्रथम श्रेणी में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था, जिसके बाद भविष्य के खिलाड़ी के तौर राजस्थान रॉयल्स के लिए वह एक सबसे बेहतर विकल्प हो सकते हैं।