IPL 2022: यह 5 खिलाड़ी राजस्थान रॉयल्स की टीम में नाथन कुल्टर नाइल की जगह ले सकते हैं
IPL 2022 सीजन के पहले मुकाबले में चोटिल होने के बाद नाथन कुल्टर नाइल पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - अप्रैल 7, 2022 4:12 अपराह्न
3 – डेविड वीजे

साउथ अफ्रीका से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले ऑलराउंडर डेविड वीजे की गिनती टी-20 फॉर्मेट के काफी अनुभवी खिलाड़ियों में की जाती है। लेकिन IPL 2022 मेगा ऑक्शन के दौरान टीमों ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों का चुनाव किया जिसके चलते डेविड वीजे को लेकर किसी तरह की कोई दिलचस्पी देखने को नहीं मिली।
हालांकि IPL में डेविड वीजे साल 2015 और 2016 के IPL सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा रह चुके हैं, जिसमें उनके बल्ले से 127 कन और गेंद से कुल 16 विकेट देखने को मिले थे। अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद वीजे को साल 2017 के IPL सीजन के बाद इस टूर्नामेंट में खेलने का मौका नहीं मिल सका।
साल 2013 से 2016 तक साउथ अफ्रीका से खेलने के बाद डेविड वीजे ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को नामीबिया के साथ आगे बढ़ाने का फैसला किया जिसमें उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम को साल 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 तक का सफर कराया था। वहीं पाकिस्तान सुपर लीग में वीजे ने लाहौर कलंदर्स की टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका अदा की थी।